IND Vs PAK Hong Kong Sixes Match Result: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में अब्बास अफरीदी की कप्तानी वाली डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान ने एक बार फिर भारतीय टीम को हरा दिया है। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने 89 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसे पाकिस्तान ने 23 गेंदों में ही चेज कर डाला। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी।
इससे पहले पाकिस्तान को यूएई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने शशांक सिंह की तूफानी पारी के दम पर 88 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस मामूली से स्कोर को पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने 23 गेंदों में ही चेज कर डाला। क्रुणाल पांड्या को पहले ओवर में 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के पड़े।
चूंकि यह टूर्नामेंट 6-6 ओवर रहा। इसलिए दोनों टीमों ने अपनी बेस्ट 'प्लेइंग 6' मैदान पर उतारी ।
भारत प्लेइंग-6: नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, राहुल तेवतिया (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), शशांक सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, टी नटराजन।
पाकिस्तान की प्लेइंग-6: ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), अब्दुल समद, अब्बास अफरीदी (कप्तान), इरफान खान, अहमद दानियाल, मुहम्मद शहजाद।
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस क्रिकेट जगत का एक बेहद अनोखा और पुराना टूर्नामेंट है, जिसकी शुरुआत 1990 के दशक में हुई थी। यह इवेंट मुख्य रूप से हॉन्ग कॉन्ग के क्रिकेटरों और स्थानीय फैंस को दुनिया के टॉप इंटरनेशनल खिलाड़ियों को लाइव खेलते हुए देखने का मौका देने के लिए बनाया गया था। ICC एसोसिएट मेंबर होने के कारण हॉन्ग कॉन्ग के पास तब बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मंच नहीं था।
अन्य एग्जीबिशन (प्रदर्शनी) मैचों के विपरीत, इसने विभिन्न देशों की नेशनल टीमों के साथ एक सालाना "इंटरनेशनल" कॉम्पिटिशन के रूप में खुद को स्थापित किया। कई बड़े क्रिकेट बोर्ड्स ने अपने स्टार खिलाड़ियों को इसमें भेजने की अनुमति दी।
कब से शुरू हुआ ये टूर्नामेंट
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट 1993 से 1997 तक लगातार और फिर 2001 से 2012 तक हर साल आयोजित हुआ। हालांकि, फ्रेंचाइजी-बेस्ड T20 लीग्स (जैसे IPL, PSL) के आने के कारण इसका रेगुलर शेड्यूल प्रभावित हुआ। साल 2017 में एक बार आयोजित होने के बाद, अब 2024 से इसे फिर से रेगुलर शुरू किया गया है।