हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार होंगे कप्तान, चौके-छक्कों की होगी बरसात

Hong Kong Sixes 2026 Tournament Announced: हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। भारत 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में भाग लेगा।
Indian Squad Announced For Hong Kong Sixes
भुनेश्वर कुमार सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Indian Squad Announced For Hong Kong Sixes: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम का कप्तान बनाया गया है। उनके नेतृत्व में भारत 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में भाग लेगा।

7 सदस्यीय भारतीय टीम में क्रुणाल पंड्या और नितीश राणा जैसे IPL के बड़े सितारों को टीम में जगह मिली है। 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक होने वाले इस 6 खिलाड़ियों वाले टूर्नामेंट में क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी नटराजन को शामिल किया गया है। ये सभी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का हिस्सा थे। अब ये खिलाड़ी भारत को खिताब का दावेदार बनाएंगे।

Indian Squad Announced For Hong Kong Sixes
एशियन गेम्स का शानदार समापन, नीरू ढांडा ने थामा तिरंगा; 85 मेडल के साथ चौथे नंबर पर रहा भारत

12 टीमों के बीच खिताब के लिए मुकाबला

हांगकांग सिक्सेस के अनुसार, इस साल टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत को ग्रुप C में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के साथ रखा गया है। सभी मुकाबले हांगकांग के टिन क्वॉन्ग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड पर खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर भारतीय टीम को खिताब दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ी

भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ आक्रामक बैटिंग करने वाले, हरफनमौला और बेहतरीन गेंदबाज शामिल हैं। हांगकांग सिक्सेस तेज और रोमांचक प्रारूप है, जिसमें 6 खिलाड़ी एक टीम का हिस्सा होते हैं।

2026 का टूर्नामेंट इसलिए भी खास है क्योंकि इस बार JSW स्पोर्ट्स इसके व्यावसायिक साझेदार के तौर पर जुड़ा है। कंपनी को भारत और दुनिया की अलग-अलग क्रिकेट लीगों और टीमों के साथ काम करने का लंबा अनुभव है। इससे टूर्नामेंट बेहतर तरीके से आयोजित होगा।

Indian Squad Announced For Hong Kong Sixes
एशियन गेम्स में महिलाओं का प्रदर्शन अच्छा नहीं, बृजभूषण सिंह ने जताई नाराजगी, कुश्ती खिलाड़ियों पर उठाए सवाल

12 टीमें लेंगी हिस्सा

आपको बता दें कि, हांगकांग सिक्सेस में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। टीम इंडिया को ग्रुप-C में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान क्रिकेट टीम और UAE क्रिकेट टीम के साथ रखा गया है। भुवनेश्वर ने दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह भारत के लिए 3 प्रारूपों में खेल चुके हैं। अब वह हांगकांग सिक्सेस में टीम की अगुआई करेंगे। भुवनेश्वर उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान रह चुके हैं।

ऐसा होगा टूर्नामेंट का प्रारूप

दरअसल, हांगकांग सिक्सेस में एक टीम में 6 खिलाड़ी होते हैं और हर पारी 6 ओवर की होती है। आमतौर पर एक गेंदबाज सिर्फ एक ओवर करता है, लेकिन विकेटकीपर को छोड़कर एक तय गेंदबाज 2 ओवर गेंदबाजी कर सकता है।

मुकाबले बेहद तेज होते हैं और बल्लेबाजों को शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने पड़ते हैं। कम गेंदों में ज्यादा रन बनाना ही इस खेल की सबसे बड़ी खासियत है। दर्शकों के लिए भी यह प्रारूप बेहद रोमांचक होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com