राशिद खान 
क्रिकेट

पाकिस्तानी हमले से अफगानिस्तान में मातम...अपनों को खोकर टूटे अफगानी क्रिकेटर, बोले- काबुल दर्द में है

Rashid Khan News: पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्ता के काबुल के एक रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिसमें काफी मासूमों की जान चली गई है। इस हमले पर अफगानी क्रिकेटर्स ने भी अब बयान दिया है।

अर्पित शुक्ला

Pakistan Airstrike on Afghanistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अफगानिस्तान के डिप्टी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत के मुताबिक, इस हमले में अब तक करीब 400 लोगों की जान जा चुकी है। इस घटना से पूरे अफगानिस्तान में शोक का माहौल है और देश के कई क्रिकेटरों ने भी इस पर गहरा दुख जताया है।

पाकिस्तान के हमले पर अफगानी क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्ला ओमरजाई ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “आज रात काबुल में एक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी हवाई हमलों से क्षतिग्रस्त एक अस्पताल से आसमान में आग की लपटें उठती दिखाई दीं। रमजान के महीने में रोजा खोलने के बाद कई मासूम लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। आज शोक मना रहे हर परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। काबुल दुख में डूबा हुआ है। हम न्याय और शांति के लिए दुआ करते हैं।” अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने भी इस घटना पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने लिखा, “काबुल में पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक के कारण आम नागरिकों की मौत की खबर से मैं बेहद दुखी हूं। जानबूझकर या अनजाने में नागरिकों के घरों, शैक्षणिक संस्थानों या मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना वॉर क्राइम है। खासकर रमजान के पवित्र महीने में मानव जीवन के प्रति ऐसी लापरवाही बेहद निंदनीय और चिंताजनक है।”

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की घटनाएं केवल नफरत और विभाजन को बढ़ाती हैं। राशिद खान ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवाधिकार संगठनों से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने की मांग भी की।

मोहम्मद नबी का भावुक पोस्ट

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “काबुल में आज रात उम्मीद की किरण एक अस्पताल में बुझ गई। वहां इलाज कर रहे कई युवा लड़कों की पाकिस्तानी सेना के बम विस्फोट में मौत हो गई। माएं अस्पताल के गेट पर अपने बेटों का नाम पुकारते हुए इंतजार कर रही थीं। रमजान की 28वीं रात को उनकी जिंदगी खत्म हो गई।”

काबुल दर्द में है

वहीं अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने भी इस हमले पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “आज रात काबुल में तेज धमाका सुनाई दिया। कुछ देर बाद हमने एक अस्पताल से आसमान में उठती आग की लपटें देखीं। हमारे कई भाई जो कल रोजा रखने वाले थे, अब या तो घायल हैं या इस दुनिया में नहीं रहे। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जो आज शोक मना रहे हैं। काबुल दर्द में है और हम न्याय की प्रार्थना करते हैं।” इस हमले के बाद अफगानिस्तान में गुस्सा और दुख दोनों का माहौल है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस घटना को लेकर जांच और प्रतिक्रिया की मांग उठने लगी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला