ENG vs AFG: इब्राहिम जादरान ने लूट लिया लाहौर...खेली 177 रन की ऐतिहासिक पारी, गढ़ दिए ये 4 कीर्तिमान

Ibrahim Zadran: इंग्लैंड के खिलाफ इब्राहिम जादरान ने 146 रन पर 177 रन बनाए। उन्होंने इस मुकाबले में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए भी और तोड़े भी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी तूफानी पारी की वजह से अफगानिस्तान ने 325 रन बनाए।
इब्राहिम जादरान ने लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ खेली 177 रनों की ऐतिहासिक पारी, चैंपियंस ट्रॉफी में बनाए 4 रिकॉर्ड
इब्राहिम जादरान (सोर्स- एक्स)
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी में आज बुधवार को अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रहे, लेकिन इब्राहिम जादरान ने अंग्रेजों की धज्जियां उड़ाते हुए कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने इस मुकाबले में दमदार शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ इब्राहिम जादरान ने 146 रन पर 177 रन बनाए। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वर्ल्ड कप में भी शतक जड़ा था, जिसके बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप में सेंचुरी बनाने वाले पहले अफगान खिलाड़ी बन गए हैं।

वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले पहले अफगानी बल्लेबाज

चैंपियंस ट्रॉफी में रचा इतिहास

इतना ही नहीं वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट को पीछे छोड़ दिया है। वह अब 177 रनों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

  • 177 इब्राहिम जादरान 100 बनाम इंग्लैंड लाहौर 2025
  • 165 बेन डकेट बनाम ऑस्ट्रेलिया लाहौर 2025
  • 145*नाथन एस्टल बनाम यूएसए द ओवल 2004
  • 145 एंडी फ्लावर बनाम भारत कोलंबो आरपीएस 2002
  • 141*सौरव गांगुली बनाम दक्षिण अफ्रीका नैरोबी 2000
  • 141 सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया ढाका 1998
  • 141 ग्रीम स्मिथ बनाम इंग्लैंड सेंचुरियन 2009

अफगान के लिए ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज

इसके अलावा इब्राहिम जादरान अफगान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा है, जो उन्होंने 2022 में एसएल पल्लेकेले के खिलाफ 162 रन बनाए थे।

अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

  • 177इब्राहिम जादरान बनाम इंग्लैंड लाहौर 2025
  • 162 इब्राहिम जादरान बनाम एसएल पल्लेकेले 2022
  • 151 रहमानुल्लाह गुरबाज़ बनाम पाक हंबनटोटा 2023
  • 149*अज़मतुल्लाह उमरज़ई बनाम एसएल पल्लेकेले 2024
  • 145 रहमानुल्लाह गुरबाज़ बनाम बान चैटोग्राम 2023

पाकिस्तान में इस इंग्लिश खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

वहीं पाकिस्तान में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट को पीछे छोड़ दिया है।, जिन्होंने इसी चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 165 रन बनाए थे।

पाकिस्तान में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत वनडे स्कोर

  • 188*गैरी किर्टसन बनाम यूएई रावलपिंडी 1996
  • 181 विव रिचर्ड्स बनाम श्रीलंका कराची 1987
  • 180*फ़ख़र ज़मान बनाम न्यूजीलैंड रावलपिंडी 2023
  • 177 इब्राहिम जादरान बनाम इंग्लैंड लाहौर 2025
  • 165 बेन डकेट बनाम ऑस्ट्रेलिया लाहौर 2025
  • 161 एंड्रयू हडसन बनाम नेट रावलपिंडी 1996

अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 326 रन का दिया लक्ष्य

मुकाबले की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहां अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 325 रन बनाए हैं। इब्राहिम जादरान ने 146 गेंदों पर 177 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उनके बाद मोहम्मद नबी ने 24 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। अजमतुल्लाह उमरजई ने 41 और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 40 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 3 और लियाम लिविंगस्टोन ने 2 विकेट लिए। जेमी ओवरटन और आदिल राशिद ने 1-1 विकेट लिया। वहीं अब इंग्लैंड को जीत के लिए 326 रन बनाने होंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com