पाकिस्तान बनाम श्रीलंका  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

PAK vs SL ODI 5th Match: फाइनल के टिकट के लिए आज पाकिस्तान से भिड़ेगा श्रीलंका, सैम अयूब टीम से हुए बाहर

Saim Ayub Dropped Pakistan Team: त्रिकोणीय सीरीज के 5वें मैच में आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच टक्कर होगी। पाकिस्तान फाइनल में है, जबकि श्रीलंका की जीत इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर कर देगी।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • ट्राई सीरीज में आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाएगा

  • दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा

  • अगर आज श्रीलंका जीत जाती है तो इंग्लैड ट्राई सीरीज से बाहर हो जाएगा

Pakistan vs Sri Lanka Tri Series 2026: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज यानी मंगलवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ट्राई-सीरीज का 5वां वनडे मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

पाकिस्तान लगातार तीन मैच जीतकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है, जबकि श्रीलंका को फाइनल का टिकट पक्का करने के लिए आज हर हाल में जीत की जरूरत है। इसी बीच पाकिस्तानी टीम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खराब फॉर्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज सैम अयूब टीम से बाहर हो गए हैं।

शादाब खान के शतक से फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान

दरअसल, मेजबान पाकिस्तान ने पिछले रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 1 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 154 रनों पर 9 विकेट गंवाकर हार की कगार पर थी। लेकिन शादाब खान ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़कर टीम को हारी हुई बाजी जिता दी। तीन मैचों में तीन जीत और 6 अंकों के साथ पाकिस्तान टेबल में टॉप पर है।

सैम अयूब हुए बाहर, साहिबजादा फरहान की एंट्री

आपको बता दें कि ट्राई-सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज सैम अयूब को बाकी टूर्नामेंट से रिलीज कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मुताबिक, सैम ने खुद अपनी बैटिंग पर काम करने और आत्मविश्वास हासिल करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला किया है। उनकी जगह टी20 कप्तान साहिबजादा फरहान को टीम में शामिल किया गया है।

श्रीलंका की जीत से इंग्लैंड हो जाएगा बाहर

अगर श्रीलंका आज पाकिस्तान को हरा देता है, तो वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा और इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। श्रीलंका ने पिछले मैच में इंग्लैंड को 430 रन के ऐतिहासिक स्कोर का पीछा करते हुए 2 विकेट से हराया था।

वहीं इंग्लैंड अपने तीनों मैच हारकर आखिरी स्थान पर है। इंग्लैंड तभी फाइनल में पहुंच सकता है जब श्रीलंका आज पाकिस्तान से हार जाए और अपने आखिरी मैच में भी हार जाए। इसके बाद इंग्लैंड को अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीतना होगा ताकि उसका नेट रन रेट श्रीलंका से बेहतर हो सके।

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की जानें पिच रिपोर्ट

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि, पिछले मैचों में बल्लेबाजों के खराब शॉट सिलेक्शन की वजह से कम स्कोर देखने को मिला है।

इस पिच पर तेज गेंदबाजों को गेंद को पटक कर डालना गेंदबाजी से मदद मिलेगी, जबकि खेल आगे बढ़ने पर स्पिनर्स को ग्रिप और टर्न मिल सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

MLC Election काउंटिंग LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

MLC Election Result Bihar: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना