अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रन से हराया 
क्रिकेट

आयरलैंड के बाद अफगानिस्तान ने किया उलटफेर! न्यूजीलैंड को 84 रन से पटका

टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए न्यूजीलैंड को हरा दिया है। शनिवार को हुए मुकाबले में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले और गेंद से दमदार भी प्रदर्शन किया।

राहुल गोस्वामी

जार्जटाउन, कप्तान राशिद खान और बायें हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी के चार चार विकेट की मदद से अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप ग्रुप सी के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 84 रन से हरा दिया । जी हां , टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए न्यूजीलैंड को धूल चटा दी है। शनिवार को खेले गए 14वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले और गेंद से भी ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। राशिद खान की फिरकी में जैसे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी पूरी तरह से उलझ कर रप गई और उन्होने मैच गंवा दिया।

जीत के लिये 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2021 उपविजेता न्यूजीलैंड टीम 15 ।.2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई । उसके दो ही बल्लेबाज ग्लेन फिलिप (18) और मैट हेनरी (12) दोहरे अंक तक पहुंच सके । इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल खिताब जीत चुके रहमानुल्लाह गुरबाज ने 56 गेंद में 80 रन बनाये । वहीं इब्राहिम जदरान ने 41 गेंद में 44 रन जोड़े ।

देखा जाए तो अफगानिस्तान की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है और न्यूजीलैंड को अपने पहले मैच में ही हार झेलनी पड़ी है। मैच की खास बात यह रही कि अफगानिस्तान ने पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में न्यजीलैंड टीम को मात दी है। टीम ग्रुप C के टॉप पर है।

वहीं टी-20 विश्व कप में यह न्यूजीलैंड का दूसरा सबसे छोटा स्कोर रहा। इससे पहले वह साल 2014 में सिर्फ 60 रन पर ही ऑलआउट हो गए थे। ऐसा पहली बार हुआ जब न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप (वनडे/T20) में शीर्ष 8 टीमों (इंग्लैंड/ऑस्ट्रेलिया/दक्षिण अफ्रीका/वेस्टइंडीज/भारत/पाक/श्रीलंका) के अलावा भी किसी अन्य टीम से कोई मैच हारा है।

अफगानिस्तान :रहमानुल्लाह गुरबाज बो बोल्ट 80, इब्राहिम जदरान बो हेनरी 44, अजमतुल्लाह उमरजई का फर्ग्युसन बो हेनरी 22, मोहम्मद नबी का विलियमसन बो फर्ग्युसन 0, राशिद खान रन आउट 6, करीम जनत नाबाद 1, गुलबदन नायब का फिलिप्स बो बोल्ट 0, नजीबुल्ल्लाह जदरान नाबाद 1.

कुल योग : 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन

न्यूजीलैंड पारी : फिन एलेन बो फारूकी 0, डेवोन कोंवे का जदरान बो फारूकी 8, केन विलियमसन का नायब बो राशिद 9, डेरिल मिचेल का गुरबाज बो फारूकी 5, ग्लेन फिलिप्स का राशिद बो नबी 18, मार्क चैपमैन बो राशिद 4, मिचेल ब्रासवेल पगबाधा राशिद 0, मिचेल सेंटनेर बो नबी 4, मैट हेनरी का जनत बो फारूकी 12, लॉकी फर्ग्युसन का और बो राशिद 2.

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो