रोहित और विराट (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया का खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट हुए बाहर, देखें किसे मिली कमान

India A ODI Squad Announcement: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारत ए की टीम में शामिल नहीं किया गया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है।

उज्जवल सिन्हा

India A Squad For 3 One-Day Matches Against Australia A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया गया है। ऐसी उम्मीद थी कि दोनों दिग्गज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कुछ अभ्यास मुकाबले खेलेंगे। हालांकि, चयनकर्ता ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे मुकाबलों के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। इनके अलावा, तिलक वर्मा और तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी अंतिम दो मैचों के लिए टीम में जगह मिली है।

कानपुर में खेला जाएगा वनडे सीरीज

ये चारों खिलाड़ी वर्तमान में यूएई में चल रहे एशिया कप में हिस्सा ले रहे हैं और 28 सितंबर को टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद भारत ए टीम से जुड़ेंगे। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेली जाएगी। इससे पहले लखनऊ में दोनों टीमों के बीच चार दिवसीय दो अनधिकृत टेस्ट मैच आयोजित किए जाएंगे।

भारत ए की कप्तानी पहले वनडे में रजत पाटीदार करेंगे, जबकि शेष दो मुकाबलों में तिलक वर्मा टीम का नेतृत्व संभालेंगे। अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने पहले वनडे के लिए 13 सदस्यीय टीम और दूसरे व तीसरे वनडे के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट-रोहित को नहीं मिला मौका

अगले महीने भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस दौरे से पहले दोनों खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दी है। दोनों खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट के बाद टेस्ट से भी संन्यास ले लिया है। अब बस दोनों वनडे में खेलते दिखेंगे।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए की वनडे टीम

पहले वनडे के लिए भारत ए की टीम : रजत पाटीदार (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, रियान पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विपराज निगम, निशांत सिंधू, गुरजपनीत सिंह, युधवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल, प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह।

दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारत ए की टीम : तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विपराज निगम, निशांत सिंधू, गुरजपनीत सिंह, युधवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह ।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा