टीम इंडिया का बल्लेबाज एजबेस्टन में फ्लॉप (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के प्लान पर फेरा पानी, एजबेस्टन में बुरी तरह हुआ फ्लॉप

लीड्स टेस्ट के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इस दौरान शार्दुल ठाकुर की जगह एक दूसरे खिलाड़ी को प्लेइंग XI में मौका दिया गया। लेकिन वो इस मौके का फायदा नहीं उठा पाया।

संजय सिंह बिष्ट

लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत हार के साथ की। इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम के ऐतिहासिक मैदान एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया लीड्स की हार को भुलाकर जीत के इरादे से मैदान पर उतरी है। ये ही कारण था कि टीम मैनेजमेंट ने इसके लिए कुछ बदलाव भी किए।

दूसरे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन टीम इंडिया 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बना चुकी है। हालांकि कप्तान शुभमन गिल अपनी शतकीय पारी के साथ नाबाद हैं। बावजूद इसके टीम इंडिया अभी बैकफूट पर नजर आ रही है। कप्तान के अलावा ज्यादातर खिलाड़ी प्लॉप साबित हुए। खासतौर पर वो खिलाड़ी जिसे दूसरे टेस्ट में किसी को हटाकर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया हो।

टीम इंडिया की रणनीति हुई फेल

दरअसल, हम दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाए गए नितीश कुमार रेड्डी की बात कर रहे हैं। वो एजबेस्टन में एक-एक रन के लिए तरसते देखे गए। कुल मिलाकर वो टीम इंडिया की रणनीति पर खरे नहीं उतर पाए और एजबेस्टन में बुरी तरह से प्लॉप साबित हुए। इस मुकाबले में उन्हें शार्दुल ठाकुर की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था, लेकिन वो पहली पारी में इस मौके को नहीं भुना सके। इस दौरान नितीश कुमार रेड्डी 6 गेंदों में 1 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार बने।

गिल के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

हले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया के युवा कप्तान ने 114 रन पूरे कर लिए हैं। अब ऐसे में दूसरे दिन उनकी नजर दोहरे शतक पर रहने वाली है। अगर वो ऐसा कर देते हैं, उनके नाम एजबेस्टन में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। इस वक्त ये रिकॉर्ड विराट कोहली के पास है। उन्होंने इस मैदान पर 149 रन की पारी खेली थी। अब उनको विराट कोहली और सचिन तेंगलुकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए महज 37 रन की जरूरत है।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान शुभमन गिल के साथ हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। वो 67 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 87 रन की पारी खेली। उन्हें इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया। करुण नायर ने 31 तो ऋषभ पंत ने 25 रन बनाए। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल और नीतीश कुमार रेड्डी फ्लॉप साबित हुए।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत