विल यंग और डेरिल मिचेल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ: केएल राहुल का शतक बेकार, डेरिल मिचेल ने लूटी महफिल; भारतीय टीम को मिली करारी हार

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। डेरिल मिचेल की शतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की।

उज्जवल सिन्हा

India vs New Zealand, 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। डेरिल मिचेल की शानदार शतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने यह जीत हासिल की। अब दोनों टीमों की नजरें 18 जनवरी को होने वाले तीसरे और आखिरी मुकाबले पर होगी।

बुधवार को निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर मेजबान भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 12.2 ओवरों में 70 रन जुटाए। रोहित शर्मा 38 गेंदों में 4 चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से कप्तान गिल ने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन शुभमन गिल 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कोहली ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

केएल राहुल ने खेली शतकीय पारी

भारतीय टीम 118 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 गेंदों में 73 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 191 के स्कोर तक पहुंचाया। जडेजा टीम के खाते में 27 रन जोड़कर आउट हुए। केएल राहुल एक छोर पर टिके रहे और अपना 8वां शतक पूरा किया। केएल राहुल ने इस पारी में 92 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 छक्के और 11 चौकों के साथ नाबाद 112 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्चियन क्लार्क ने 3 विकेट लिए।

मिचेल और यंग के बीच 162 रनों की साझेदारी

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। डेवॉन कॉनवे 16 और हेनरी निकोल्स 10 रन बनाकर आउट हो गए। यहां के बाद विल यंग और डेरिल मिचेल ने 162 रनों की साझेदारी करके मुकाबले को पूरी तरह से न्यूजीलैंड के पक्ष में कर दिया। हालांकि, 87 के स्कोर पर विल यंग आउट हो गए।

डेरिल मिचेल की नाबाद शतकीय पारी से जीता न्यूजीलैंड

विल यंग के आउट होने के बाद डेरिल मिचेल ने अपना शतक पूरा किया। यह मिचेल का 8वां शतक था। डेरिल मिचेल ने 96 गेंदों में अपना शतक बनाया। डेरिल मिचेल ने नाबाद 131 रनों की पारी खेली। मिचेल ने 117 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 2 छक्के लगाकार नाबाद 131 रन बनाए। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली और टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। भारत के लिए हर्षित राणा ने 1, कुलदीप यादव ने 1 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट चटकाए।

वनडे में NZ बनाम IND के लिए सबसे ज़्यादा शतक

  • 5 - नाथन एस्टल (29 पारियां)
  • 3 - डेरिल मिचेल (10 पारियां)*
  • 3 - क्रिस केर्न्स (28 पारियां)
  • 3 - रॉस टेलर (34 पारियां)

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार