गौतम गंभीर, नवजोत सिंह सिद्धू और अजीत अगरकर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

शर्म आनी चाहिए... गंभीर-अगरकर को लेकर पोस्ट हुए वायरल, फिर नवजोत सिंह सिद्धू ने क्यों निकाली भड़ास?

Navjot Singh Sidhu Reaction Viral Post: नवजोत सिंह सिद्धू को अक्सर मजाकिया मूड में देखा जाता है, लेकिन वो इस बार गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के लिए वायरल हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़क गए।

संजय सिंह बिष्ट

Navjot Singh Sidhu on Fake News: सोशल मीडिया के दौर में फर्जी खबरों का फैलना अब आम बात हो गई है। आए दिन मशहूर हस्तियों के नाम से झूठे बयान या एडिटेड पोस्ट वायरल होते रहते हैं। हाल ही में इसी तरह का एक मामला सामने आया है, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर और लोकप्रिय कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल किया गया। सिद्धू के नाम से सोशल मीडिया पर ऐसा बयान वायरल हुआ जिसमें उन्होंने बीसीसीआई से गौतम गंभीर और अजीत अगरकर को उनके पद से हटाने की मांग की थी। हालांकि, सिद्धू ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह फेक न्यूज बताया है।

फेक पोस्ट में क्या लिखा था?

वायरल पोस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू की तस्वीर के साथ यह कथित बयान जोड़ा गया थ। इस पोस्ट में लिखा गया था कि “अगर भारत 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना चाहता है, तो बीसीसीआई को जल्द से जल्द अजीत अगरकर और गौतम गंभीर को उनके पदों से हटा देना चाहिए और कप्तानी फिर से रोहित शर्मा को सौंप देनी चाहिए।”

यह पोस्ट भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही थी। हालांकि, इस पर सिद्धू ने खुद सामने आकर सफाई दी और कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

सिद्धू ने फेक न्यूज फैलाने वालों को लगाई फटकार

पूर्व क्रिकेटर ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर इस वायरल पोस्ट का खंडन किया। उन्होंने लिखा कि “मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। फेक न्यूज मत फैलाओ, इसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी। तुम्हें शर्म आनी चाहिए।” सिद्धू ने अपने पोस्ट के जरिए यह स्पष्ट कर दिया कि उनके नाम से फैल रही खबर पूरी तरह झूठी है और इसे सिर्फ भ्रम फैलाने के उद्देश्य से फैलाया गया है। उन्होंने फेक न्यूज फैलाने वालों को जिम्मेदार पत्रकारिता और सत्य की अहमियत समझने की नसीहत दी।

बीसीसीआई में बदलाव के बाद बढ़ी चर्चा

हाल ही में बीसीसीआई ने रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का नया कप्तान बनाया है। इस फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार बहस छिड़ी हुई है कि क्या रोहित और विराट कोहली जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों का समय अब समाप्त हो चुका है। इसी बहस के बीच सिद्धू के नाम से यह फेक बयान वायरल किया गया।

अगरकर और गंभीर पर उठे सवाल

वायरल विवाद के बीच चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने भी हाल ही में ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट’ में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि रोहित और कोहली के भविष्य को लेकर किसी प्रकार का जल्दबाजी भरा फैसला नहीं लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा था कि “अगर वे ऑस्ट्रेलिया में रन नहीं बनाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा। और अगर वे तीन शतक लगाते हैं, तो इसका यह भी अर्थ नहीं है कि उन्हें सीधे वर्ल्ड कप टीम में शामिल कर लिया जाएगा।”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्लॉप रहे रोहित और विराट

लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। पर्थ में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में रोहित ने 14 गेंदों पर 8 रन, जबकि विराट ने 8 गेंदों पर शून्य रन बनाए। बारिश से प्रभावित मैच में भारत को 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी। अब सीरीज का दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी