INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

INDIA Bloc: विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर टी पार्टी के बाद INDIA ब्लॉक के नेताओं ने ज्ञानेश कुमार और सरकार पर जमकर हमलावर नजर आए। इस दौरान राहुल ने कहा ज्ञानेश का इस्तीफा हम सबका मिशन है।
india bloc
राहुल गांधी, खरगे व अन्यसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

INDIA Bloc Press Conference: विपक्ष के नेता राहुल गांधी के घर टी पार्टी के बाद हुए प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले, संजय राउत सहित INDIA ब्लॉक की लगभग 25 पार्टियों के 50 से अधिक नेता शामिल रहे।

टी पार्टी के बाद विपक्ष के नेताओं ने प्रेसवार्ता में अपनी बात रखी। संजय राउत ने कहा ज्ञानेश कुमार माफिया है और हम माफिया से निपटना जानते हैं। राहुल गांधी ने कहा संघर्ष में हम सभी साथ हैं। ज्ञानेश का इस्तीफा हम सभी का अधिकार है। उन्होंने आगे कहा जंतर-मंतर के लिए हम सभी संघर्ष करेंगे, ज्ञानेश का इस्तीफा हम सबका मिशन।

टी पार्टी के बाद विपक्ष हुआ हमलावर

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से आयोजित 'हाई टी' मीटिंग में शामिल होने के बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, संजय राउत, प्रशांत भूषण, सुप्रीया सुले, तेजस्वी यादव, समेत 25 राजनीतिक दल के 50 से ज्यादा नेता मौजूद रहे।

CPI के जनरल सेक्रेटरी डी. राजा ने कहा, हमने देश के मौजूदा हालात और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग वाले अभियान को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इस समय पूरा देश आंदोलन कर रहा है। देशभर में लोग नाराज़ हैं और विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

india bloc
राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली देश की राजधानी है, यह हमारा शहर है, लेकिन हर जगह बैरिकेड्स लगा दिए गए। विरोध-प्रदर्शन तो होंगे ही, आप उन्हें दबा नहीं सकते। जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह की सूची से हटा दिया गया है, हम इसकी निंदा करते हैं; इसे विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर ही बने रहना चाहिए। वे आखिर लोगों को कहाँ भेजना चाहते हैं? हम जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर वापस पाने के लिए संघर्ष करेंगे... लोगों को असहमति जताने का अधिकार है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

विपक्ष की टी पार्टी के बाद राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। राहुल ने कहा हम सब एकजुट होकर खड़े हैं। उन्होंने आगे कहा भारत में लोकतंत्र की बहाली हो। इस देश में लोकतंत्र नष्ट हो गया है। चुनाव प्रणाली नष्ट हो गई है। संविधान को फाड़ दिया गया है और फेंक दिया गया है। हम इस देश में लोकतांत्रिक शासन, वास्तविक लोकतांत्रिक शासन को बहाल करने के लिए एक साथ लड़ रहे हैं। लोकतंत्र की अभिव्यक्ति का एक तरीका जंतर मंतर था और अब सरकार ने फैसला किया है कि जंतर मंतर का अब उपयोग नहीं किया जा सकता है।

CPI नेता ने क्या कहा?

राहुल गांधी के घर पर INDIA गठबंधन की बैठक के बाद CPI(M) नेता एम.ए. बेबी ने कहा, ज्ञानेश कुमार सत्ताधारी पार्टी की टीम में शामिल हो गए हैं। वे वोट, विरोध स्थल और लोकतंत्र चुराते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com