नैट साइवर-ब्रंट (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WPL में नैट साइवर-ब्रंट का नया कीर्तिमान, ऐसा कारनामा करने वाली संयुक्त रूप से बनीं 'नंबर-1'

Nat Sciver-Brunt: नैट साइवर-ब्रंट ने WPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया। वो इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक अर्धशतकों के मामले में शीर्ष पायदान पर पहुंच गई हैं।

उज्जवल सिन्हा

Nat Sciver-Brunt 10th WPL fifty: महिला प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस की दिग्गज खिलाड़ी नैट साइवर-ब्रंट ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया। वो इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक अर्धशतकों के मामले में शीर्ष पायदान पर पहुंच गई हैं। अपने 10वें अर्धशतक के साथ साइवर-ब्रंट ने हरमनप्रीत कौर और मेग लैनिंग की बराबरी कर ली है।

गुरुवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में मुंबई यूपी वॉरियर्स के खिलाफ साइवर-ब्रंट ने 43 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 65 रन बनाए। इसके साथ ही साइवर-ब्रंट ने अपने टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की बराबरी कर ली है।  इस सीजन में अब तक साइवर-ब्रंट ने तीन मैच खेलते हुए दो अर्धशतकीय पारी खेली है। ब्रंट ने 4, 70 और 65 रन की पारी खेली है।

तीन बैटर पहले नंबर पर

अब पहले नंबर पर तीन बैटर मौजूद है। 10 अर्धशतक के साथ साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर और मेग लैनिंग संयुक्त रूप पहले नंबर पर मौजूद है। वहीं एलिस पेरी इस लिस्ट में 8 अर्धशतकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं, जबकि एश्ले गार्डनर और शेफाली वर्मा 6-6 अर्धशतकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

WPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाली बैटर

खिलाड़ी का नाम  50+ स्कोर की संख्या
मेग लैनिंग 10
हरमनप्रीत कौर 10
नैट साइवर-ब्रंट 10
एलिस पेरी 8
ऐश्ले गार्डनर 6
शेफाली वर्मा 6

मुंबई को यूपी वारियर्स से मिली हार

मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। इस टीम के लिए नैट साइवर ब्रंट ने 43 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 65 रन की पारी खेली, जबकि निकोला कैरी ने नाबाद 32 रन बनाए। विपक्षी खेमे से शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन और आशा शोभना ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स ने 18.1 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। इस टीम से हरलीन देओल ने 39 गेंदों में 12 चौकों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। कप्तान मैग लेनिंग ने 25 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। फोएबे लिचफील्ड ने 25 रन जुटाए। इनके अलावा, क्लो ट्रायोन ने 27 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 11 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। मुंबई की तरफ से साइवर-ब्रंट ने 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, अमेलिया केर ने 1 विकेट निकाला।

RCB प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर

प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों मैच जीतकर टॉप पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 4 में से 2 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। यूपी वॉरियर्स 4 में से पहला मैच जीतकर सबसे अंतिम स्थान पर मौजूद है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत