आईपीएल में पहली शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी बनीं नैट साइवर-ब्रंट (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नैट साइवर-ब्रंट ने रचा इतिहास, WPL में शतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बनीं

Nat Sciver-Brunt: नैट साइवर-ब्रंट ने डब्ल्यूपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वो आईपीएल के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बन चुकी हैं। 

संजय सिंह बिष्ट

Natalie Sciver-Brunt Create History in WPL 2026: नैट साइवर-ब्रंट ने सोमवार (26 जनवरी) को इतिहास रच दिया। वह विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में शतक लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गईं। वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे WPL 2026 के मुकाबले में साइवर-ब्रंट ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

वह 100 रन बनाकर नाबाद रहीं। अपनी इस पारी के दौरान साइवर-ब्रंट ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम के लिए 16 चौके और 1 छक्का जड़ा। इंग्लैंड की इस स्टार बल्लेबाज को WPL 2026 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने 3.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए हेले मैथ्यूज के साथ 73 गेंदों में 131 रनों की शानदार साझेदारी की। मैथ्यूज ने 39 गेंदों में 56 रन बनाए।

नैट साइवर-ब्रंट की इस बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस शतक के साथ ही इस इंग्लिश बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

WPL में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

100*- नेट स्किवर-ब्रंट (MI-W) बनाम RCB-W, वडोदरा, 2026

99*- जॉर्जिया वोल (UPW-W) बनाम RCB-W, लखनऊ, 2025

99- सोफी डिवाइन (RCB-W) बनाम GG-W, ब्रेबोर्न, 2023

96*- एलिसा हीली (UPW-W) बनाम RCB-W, ब्रेबोर्न, 2023

96*- बेथ मूनी (GG-W) बनाम UPW-W, लखनऊ, 2025

96- स्मृति मंधाना (RCB-W) बनाम DC-W, मुंबई DYP, 2026

WPL 2026 में आरसीबी के खिलाफ 100 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद नैट साइवर-ब्रंट इस लीग में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। इसके बाद यूपी वॉरियर्स की जार्जिया वोल दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने पिछले साल यानी 2025 में आरसीबी के खिलाफ 99 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, सोफी डिवायन भी 99 रन के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, एलिसा हीली चौथे, बेथ मूनी पांचवे और स्मृति मंधाना लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

WPL में MI-W के लिए 100+ रन की साझेदारियां

133- नैट साइवर-ब्रंट और हेले मैथ्यूज बनाम UPW-W, बेंगलुरु, 2025

133- नैट साइवर-ब्रंट और हेले मैथ्यूज बनाम GG-W, ब्रेबोर्न, 2025

131- नैट साइवर-ब्रंट और हेले मैथ्यूज बनाम RCB-W, वडोदरा, 2026

114*- नैट साइवर-ब्रंट और हेले मैथ्यूज बनाम RCB-W, ब्रेबोर्न, 2023

106*- नैट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर बनाम UPW-W, ब्रेबोर्न, 2023

WPL 2026 में नैट साइवर-ब्रंट का प्रदर्शन

4 (3)

70 (46)

65 (43)

15 (12)

65* (45)

100* (57)

कुल रन: 319

औसत: 79.75

स्ट्राइक रेट: 154.85

WPL में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी में शामिल बल्लेबाज

5- नैट साइवर-ब्रंट

4- मेग लैनिंग

4- शेफाली वर्मा

4- हेले मैथ्यूज

MI-W की पारी का ओवर वाइज प्रदर्शन

ओवर 1-6: 38/1 (रन रेट 6.33)

ओवर 7-15: 112/1 (रन रेट 12.44)

ओवर 16-20: 49/2 (रन रेट 9.8)

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला