नसीम शाह (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नसीम शाह पर PCB का डबल अटैक! पहले लगा 2 करोड़ का जुर्माना, अब PSL 2026 से भी हुए बाहर

Naseem Shah: पाकिस्तान सुपर लीग के बीच बड़ी खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज नसीम शाह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा है।

संजय सिंह बिष्ट

Naseem Shah Ruled Out from PSL 2026: पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह के लिए मौजूदा समय किसी बुरे सपने से कम नहीं है। कभी पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी का भविष्य माने जाने वाले 23 वर्षीय नसीम इस समय चोट और अनुशासनहीनता के दोहरे संकट से जूझ रहे हैं। हाल ही में रावलपिंडी में कराची किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके चलते उन्हें पूरे पीएसएल 2026 टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। यह उनके लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वह अपनी फॉर्म और लय को वापस पाने की कोशिश कर रहे थे।

सोशल मीडिया विवाद ने बढ़ाई परेशानी

चोट के अलावा नसीम शाह को बोर्ड की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर मरियम नवाज को लेकर किए गए एक विवादित पोस्ट के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन पर करीब 2 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी अनुशासनात्मक सजा में से एक मानी जा रही है। मैदान के बाहर के इन विवादों ने उनके करियर पर नकारात्मक असर डाला है और फैंस को भी निराश किया है।

लगातार चोट बन रही बड़ी चिंता

नसीम शाह की फिटनेस अब बोर्ड के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। बार-बार चोटिल होने की वजह से वह टीम से लगातार बाहर होते रहे हैं। इसी कारण वह 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सके थे। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लगी चोट के चलते उन्हें बांग्लादेश दौरा भी छोड़ना पड़ा था। लगातार फिटनेस समस्याओं के कारण ही पिछले साल उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की कैटेगरी सी में डिमोट कर दिया गया था।

फिटनेस और फोकस पर उठ रहे सवाल

अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नसीम शाह के वर्कलोड और फिटनेस को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्हें डॉ. जावेद मुगल की अध्यक्षता वाले मेडिकल पैनल के सामने पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। यह पैनल इस बात की जांच करेगा कि क्या नसीम का ध्यान खेल से हटकर अन्य गतिविधियों, जैसे विज्ञापन और सोशल मीडिया, पर ज्यादा केंद्रित हो गया है।

23 साल की उम्र में जहां एक तेज गेंदबाज अपने करियर के चरम की ओर बढ़ता है, वहीं नसीम शाह का बार-बार चोटिल होना और विवादों में घिरना उनके भविष्य पर सवाल खड़े कर रहा है। अब यह देखना अहम होगा कि वह इन चुनौतियों से कैसे उबरते हैं और अपने करियर को दोबारा पटरी पर ला पाते हैं या नहीं।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?