पाकिस्तान टीम के कोच माइक हेसन व गेंदबाज नसीम शाह (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तानी खिलाड़ी को PCB ने सुनाई कड़ी खरी-खोटी, थमाया कारण बताओ नोटिस, विवादित पोस्ट का है मामला

Naseem Shah: पाकिस्तान सुपर लीग शुरू होते ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। तेज गेंदबाज नसीम शाह के विवादित पोस्ट के बाद पीसीबी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

संजय सिंह बिष्ट

Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 11वें सीजन का आगाज 26 मार्च से हुआ, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत के साथ ही एक बड़ा विवाद भी सामने आ गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस सीजन के मैच सिर्फ दो स्टेडियम में कराने का फैसला लिया है और फैंस की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है। इसी बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरे मामले को और ज्यादा गर्मा दिया है।

विवाद की जड़ बना पीसीबी का पोस्ट

सीजन के पहले मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज स्टेडियम पहुंचीं थीं। इस मौके पर पीसीबी ने उनके स्वागत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसी वीडियो पर तेज गेंदबाज नसीम शाह का एक कमेंट सामने आया, जिसने विवाद खड़ा कर दिया। नसीम के इस कमेंट को बोर्ड पर निशाना माना गया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया।

नसीम शाह को मिला कारण बताओ नोटिस

मामले के तूल पकड़ने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नसीम शाह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड ने उनसे तय समय सीमा के भीतर जवाब देने को कहा है। पीसीबी के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बोर्ड पेशेवर मानकों, अनुबंध की शर्तों और खेल की गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। नसीम के जवाब के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

वीआईपी ट्रीटमेंट पर उठाया सवाल

नसीम शाह ने अपने कमेंट में मरियम नवाज को दिए गए वीआईपी ट्रीटमेंट पर सवाल उठाया था। उन्होंने लिखा था कि उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है, जैसे लॉर्ड्स में क्वीन के साथ किया जाता है। इस टिप्पणी को बोर्ड की छवि के खिलाफ माना गया, जिससे मामला और ज्यादा गंभीर हो गया।

नसीम ने दी सफाई, बताया अकाउंट हुआ हैक

विवाद बढ़ने के बाद नसीम शाह ने अपना कमेंट डिलीट कर दिया और सफाई देते हुए कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। उन्होंने दावा किया कि यह पोस्ट उन्होंने नहीं किया था। हालांकि पीसीबी ने इस दलील के बावजूद सख्त रुख अपनाया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

अब सभी की नजरें नसीम शाह के जवाब पर टिकी हैं। पीसीबी उनके जवाब का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि बोर्ड उनकी सफाई से संतुष्ट नहीं होता है तो उन पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। फिलहाल यह विवाद पीएसएल 2026 के शुरुआती दिनों में ही चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस