मुंबई इंडियंस (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

MI Playoffs Scenario: 8 मैचों में 6 हार, फिर भी मुंबई इंडियंस कर सकती है चमत्कार, करो या मरो की जंग शुरू

Mumbai Indians: SRH से हार के बाद मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ राह मुश्किल है। 8 मैचों में 6 हार के साथ MI 9वें स्थान पर है। क्वालीफाई करने के लिए अब बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे और नेट रन रेट सुधारना होगा।

अर्पित शुक्ला

Mumbai Indians Playoff Scenario: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (29 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार से मुंबई को बड़ा झटका लगा है और प्लेऑफ की राह अब काफी मुश्किल हो गई है। रयान रिकेल्टन के नाबाद 123 रनों की शानदार पारी की बदौलत मुंबई ने 243/5 का बड़ा स्कोर बनाया था, लेकिन गेंदबाज इसे बचा नहीं सके।

सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड और हेनरिच क्लासेन के तेज अर्धशतकों की मदद से आठ गेंद बाकी रहते जीत दर्ज कर ली। यह मुंबई की आठ मैचों में छठी हार थी, जिससे टीम के पास सिर्फ चार अंक रह गए हैं और वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि स्थिति खराब है, फिर भी प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

मुंबई इंडियंस को 16 अंकों तक पहुंचने के लिए अपने बचे हुए सभी छह मुकाबले जीतने होंगे। आईपीएल में आमतौर पर 16 अंक प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पर्याप्त माने जाते हैं। साथ ही, टीम को बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी ताकि नेट रन रेट में सुधार हो सके।

अगर एक और मैच हार गई तो?

अगर मुंबई एक और मैच हारती है, तो वह अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। ऐसे में क्वालीफिकेशन की उम्मीदें बाकी टीमों के नतीजों और बेहतर नेट रन रेट पर निर्भर हो जाएंगी। फिलहाल टीम का नेट रन रेट -0.784 है, जो चिंता का विषय है।

हर मैच बना ‘करो या मरो’

अब मुंबई के लिए हर मुकाबला ‘वर्चुअल नॉकआउट’ जैसा है। एक और हार टीम को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर सकती है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम को अब हर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। मुंबई पहले भी मुश्किल हालात से उबर चुकी है और इस बार भी चमत्कार की उम्मीद करेगी।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त