महेंद्र सिंह धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

MS Dhoni को इम्पैक्ट प्लेयर बनाकर उतारे चेन्नई, न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ने दी CSK मैनेजमेंट खास सलाह

MS Dhoni: मिचेल मैक्लेनाघन ने सुझाव दिया कि अगर फिट हों तो MS धोनी को CSK इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल करे, जिससे उनकी फिनिशिंग क्षमता और टीम का प्रदर्शन और मजबूत हो सकता है।

उज्जवल सिन्हा

Mitchell McClenaghan on MS Dhoni: आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच चेपॉक स्टेडियम में मंगलवार की शाम को खेला जाएगा। सीएसके और केकेआर के बीच होने वाले मुकाबले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि, अगर धोनी खेलते हैं, तो टीम में उनकी भूमिका क्या होगी, इस पर भी चर्चाओं का दौर जारी है।

जियोस्टार एक्सपर्ट पैनल में शामिल न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी मिचेल मैक्लेनाघन ने धोनी को लेकर कहा कि अगर वो फिट हैं तो सीएसके को उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर लाना चाहिए। अगर टीम मैनेजमेंट को लगता है कि उन्हें उनसे थोड़े रन चाहिए, खासकर जब वे चेज कर रहे हों, तो उन्हें इम्पैक्ट सब के तौर पर लाने से उनकी बैटिंग क्षमता का सबसे अच्छा इस्तेमाल हो पाएगा।

MS Dhoni को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर करना चाहिए इस्तेमाल

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने का मतलब होगा कि उन्हें शायद ज्यादा दौड़ना न पड़े। वह बस आकर, गेंद को स्टैंड्स में मार सकते हैं और फिनिशर का काम कर सकते हैं। जब चेन्नई बड़े स्कोर का पीछा कर रही होगी तो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की क्षमता बहुत काम आएगी। मुझे लगता है कि धोनी को लय में लाने का यह एक अच्छा तरीका है। उनकी मौजूदगी सीएसके के निचले क्रम की बल्लेबाजी को बहुत ताकत देगी।"

MS Dhoni इस सीजन नहीं खेले हैं कोई मैच

44 साल के एमएस धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। सीजन की शुरुआत के पहले से ही वह पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं। एमएस धोनी का केकेआर के खिलाफ खेलना तय नहीं है। सीएसके प्रबंधन उन्हें लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है, लेकिन इतना तय है कि उनके खेलने से टीम के नेतृत्व और बल्लेबाजी में सकारात्मक बदलाव आएगा।

अब तक ऐसा रहा सीएसके और केकेआर का सफर

अगर सीएसके और केकेआर के आईपीएल 2026 में प्रदर्शन की बात करें तो दोनों ही टीमों का प्रदर्शन साधारण रहा है। लगातार तीन हार के बाद सीएसके ने चेपॉक में खेले गए अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहली जीत दर्ज की थी। केकेआर को अपनी पहली जीत का इंतजार है। केकेआर के पास 4 मैचों में 1 अंक हैं और टीम अंकतालिका में सबसे नीचे (दसवें स्थान पर) है। केकेआर और पंजाब किंग्स के मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, इस वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले थे। सीएसके के खिलाफ उसके होम ग्राउंड में केकेआर सीजन का अपना पहला मैच जीतने की कोशिश करेगी।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट