IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई लंबी छलांग, अंकतालिका का गणित हुआ रोचक; जानें कौन है टॉप-4

IPL 2026 Updated Points Table: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की 57 रन की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव हुआ, हालांकि राजस्थान रॉयल्स 8 अंकों के साथ अभी भी शीर्ष पर बनी हुई है।
IPL 2026 Points Table Updates
सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPL 2026 Points Table Updates: आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रनों से जीत दर्ज की। यह सनराइजर्स की दूसरी जीत है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की यह सीजन की पहली हार है। इस मुकाबले के बाद अंकतालिका काफी रोचक हो गया।

इस मुकाबले में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। जिसमें ईशान किशन ने 91 रनों की पारी खेली। वहीं इस लक्ष्य की पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल ने 4 और साकिब हुसैन ने 4 विकेट चटकाए। हालांकि, यह मुकाबला गंवाने के बाद भी राजस्थान की टीम पहले नंबर पर बनी हुई है।

IPL 2026 का अपडेटेड टेबल पॉइंट्स

स्थान टीम मैच (P) जीत (W) हार (L) नो रिजल्ट (NR) अंक (Pts) नेट रन रेट (NRR)
1 RR (राजस्थान रॉयल्स) 5 4 1 0 8 +0.889
2 PBKS (पंजाब किंग्स) 4 3 0 1 7 +0.720
3 RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 4 3 1 0 6 +1.148
4 SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) 5 2 3 0 4 +0.576
5 DC (दिल्ली कैपिटल्स) 4 2 2 0 4 +0.322
6 GT (गुजरात टाइटंस) 4 2 2 0 4 -0.029
7 LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स) 4 2 2 0 4 -0.427
8 MI (मुंबई इंडियंस) 4 1 3 0 2 -0.772
9 CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) 4 1 3 0 2 -1.532
10 KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) 4 0 3 1 1 -1.315

राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ पहले स्थान पर, पंजाब किंग्स 4 मैचों में 7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 मैचों में 6 अंक के साथ तीसरे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें स्थान पर, गुजरात टाइटंस 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे स्थान पर, लखनऊ सुपर जायंट्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें और मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 2 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स 4 मैचों में 2 जीत के साथ नौवें स्थान पर और कोलकाता नाइट राइडर्स 4 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।

IPL 2026 में अब तक किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप?

एसआरएच-आरआर मैच के बाद ऑरेंज कैप अब एसआरएच के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास चली गई है। क्लासेन ने 5 मैचों की 5 पारियों में 224 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं जिनके 5 मैचों की 5 पारियों में 213 रन हैं। आरआर के वैभव सूर्यवंशी तीसरे स्थान पर हैं जिनके 5 मैचों की 5 पारियों में 200 रन हैं। पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। कृष्णा ने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। आरआर के रवि बिश्नोई 5 मैचों में 9 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com