MS धोनी (Image- X/ChennaiIPL) 
क्रिकेट

चोट की वजह से धोनी टीम से बाहर....IPL 2026 से पहले चेन्नई फैंस को लगा बड़ा झटका, CSK ने क्या कहा?

MS Dhoni Injury Update: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार एम.एस. धोनीCalf Strain के कारण IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्तों से बाहर हो गए हैं। CSK अपना पहला मैच 30 मार्च को RR के खिलाफ खेलेगी।

अर्पित शुक्ला

MS Dhoni Ruled Out from IPL: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2026 की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम ने शनिवार, 28 मार्च को बताया कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। धोनी काफ स्ट्रेन से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए शुरुआती मुकाबलों में चुनौती बन सकती है।

फ्रेंचाइज़ी ने शनिवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। चेन्नई सुपर किंग्स अब सोमवार शाम गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। महेंद्र सिंह धोनी की चोट को लेकर CSK ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश भी साझा किया। टीम ने लिखा, “जल्द ठीक हो जाओ, थाला।” धोनी की गैरमौजूदगी टीम के लिए शुरुआती मुकाबलों में बड़ी चुनौती हो सकती है, क्योंकि उनका अनुभव और नेतृत्व हमेशा टीम के लिए अहम रहा है।

संजू सैमसन करेंगे विकेटकीपिंग

धोनी के चोटिल होने से फैंस को बड़ा झटका लगा है। उनकी गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने संतुलन बनाने की चुनौती होगी। ऐसे में टीम विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन को सौंप सकती है, जिन्हें पिछले दिसंबर में IPL 2026 की नीलामी से पहले ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया गया था। इसके लिए CSK ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को देकर सैमसन को अपने साथ जोड़ा था।

केवल IPL में नजर आते हैं धोनी

बता दें कि अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ IPL में ही खेलते नजर आते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सभी 14 मैच खेले थे, जिसमें 24.50 की औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे।

पिछले साल टीम को एक और बड़ा झटका तब लगा था, जब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। ऐसे में धोनी ने एक बार फिर कप्तानी संभालते हुए टीम की जिम्मेदारी उठाई थी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप

ससुराल मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी