डेरियस विसर (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

T20I इतिहास का सबसे महंगा ओवर: 6 छक्कों के बाद भी बने 39 रन, युवराज का रिकॉर्ड नहीं था वजह! जानें पूरा मामला

T20I International Over History: 2024 T20I में बना था ये अनोखा रिकॉर्ड। इस दमदार खिलाड़ी ने 1 ओवर में 6 छक्कों संग 39 रन ठोके थे। जानें कैसे टूटा 36 रनों का पुराना रिकॉर्ड।

सृष्टि मौर्य

Darius Visser Most Expensive T20I Over: T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाना बेहद खास उपलब्धि है। अब तक दुनिया के छह बल्लेबाज ये कारनामा कर चुके हैं, जिसमें भारत के युवराज सिंह का नाम भी शामिल है। लेकिन 20 अगस्त 2024 को ऐसा कुछ हुआ, जिसने इस रिकॉर्ड को और भी खास बना दिया। एक ही ओवर में छह छक्के लगे, लेकिन ओवर से कुल 39 रन आए। ये T20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर बन गया।

किसने किया ये खास कारनामा?

ये कारनामा समोआ के बल्लेबाज डेरियस विसर ने वानुआतु के खिलाफ किया था। उन्होंने सिर्फ 62 गेंदों पर 132 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में विसर ने 14 छक्के और 5 चौके लगाए। इसी पारी के दौरान उन्होंने एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़ दिए। छह छक्कों से सामान्य तौर पर 36 रन बनते हैं, लेकिन इस ओवर में कुल 39 रन आए।

एक ओवर में कैसे बने 39 रन?

वानुआतु के गेंदबाज नालिन निपिको के इस ओवर में विसर ने छह गेंदों पर छह छक्के लगाए। इससे बल्लेबाज के खाते में 36 रन आए। लेकिन निपिको ने इसी ओवर में तीन नो-बॉल भी फेंकीं। इनसे तीन अतिरिक्त रन मिले और ओवर का कुल स्कोर 39 रन हो गया।

इस तरह निपिको ने T20 इंटरनेशनल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

एक ओवर में छह छक्कों की पूरी लिस्ट

36 रन का पुराना रिकॉर्ड भी टूटा

निपिको के 39 रन वाले ओवर ने T20 इंटरनेशनल में एक ओवर में 36 रन देने के पुराने संयुक्त रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड और श्रीलंका के अकिला धनंजया एक ओवर में 36-36 रन दे चुके थे।

एक और रिकार्ड किया था अपने नाम

विसर की पारी की खास बात सिर्फ छह छक्के नहीं थे। उन्होंने समोआ के कुल 174 रन में अकेले 132 रन बनाए। यानी टीम के कुल स्कोर का 75.8 फीसदी रन सिर्फ विसर के बल्ले से आया। ये किसी पूरे T20 इंटरनेशनल मैच में एक बल्लेबाज द्वारा टीम के कुल स्कोर में सबसे बड़ी हिस्सेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना।

ये मुकाबला आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप ईस्ट एशिया-पैसिफिक सब-रीजनल क्वालिफायर ए के दौरान समोआ के एपिया स्थित गार्डन ओवल में खेला गया था। समोआ ने ये मुकाबला 10 रन से जीता। एक ओवर में छह छक्के तो कई बल्लेबाजों ने लगाए, लेकिन छह छक्कों के साथ 39 रन वाला ये कारनामा डेरियस विसर को T20 इंटरनेशनल इतिहास में अलग पहचान दे गया।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां