महेंद्र सिंह धोनी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL में विकेटों के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वालों में धोनी टॉप पर, सिर्फ 4 खिलाड़ियों के नाम 100+ डिस्मिसल

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेटकीपिंग डिस्मिसल का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। उन्होंने 201 शिकार किए हैं, जबकि दिनेश कार्तिक, ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत भी 100+ डिस्मिसल क्लब में शामिल हैं।

उज्जवल सिन्हा

Most Dismissal in IPL History: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। अब तक इस टूर्नामेंट के 18 सीजन खेले जा चुके हैं। अब लोगों की नजरें 19वें सीजन के रोमांच पर है। पिछले 18 सीजन में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है। इस दौरान बल्लेबाजों, गेंदबाजों के साथ फील्डर्स और विकेटकीपर्स ने अपना जलवा बिखेरा है।

अगर, आईपीएल में विकेटकीपर्स की बात करें तो 18 सीजन में केवल 4 ही विकेटकीपर ने 100 या उससे ज्यादा शिकार किए हैं। विकेटों के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने अब तक कुल 201 शिकार किए हैं। उसके बाद दिनेश कार्तिक, ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत शामिल है।

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेटकीपिंग डिस्मिसल करने वाले खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी का नाम IPL स्पैन (Span) मैच (Mat) इनिंग्स (Inns) कुल डिस्मिसल (Dismissed) कैच (Ct) स्टंप (St)
1 महेंद्र सिंह धोनी (CSK/RPS) 2008-2025 278 271 201 154 47
2 दिनेश कार्तिक (DC/GL/KKR/KXIP/MI/RCB) 2008-2024 257 235 174 137 37
3 ऋद्धिमान साहा (CSK/GT/KKR/KXIP/SRH) 2008-2024 170 149 113 87 26
4 ऋषभ पंत (DC/LSG) 2016-2025 125 115 101 77 24

महेंद्र सिंह धोनी: इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 2008 से अब तक कुल 278 मैच खेले, जिसमें विकेटकीपर के तौर पर 201 शिकार किए। इस दौरान माही ने 154 कैच और 47 स्टंपिंग कीं। धोनी सिर्फ दो ही टीमों की ओर से आईपीएल खेले हैं, जिसमें 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए। माही ने इस लीग में 264 छक्के और 375 चौके लगाए हैं।

दिनेश कार्तिक: इस खिलाड़ी ने साल 2008 से 2024 के बीच 6 टीमों के साथ कुल 257 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 174 शिकार किए। इस दौरान 137 कैच आउट और 37 स्टंपिंग शामिल रहीं। कार्तिक ने 26.31 की औसत के साथ 4,842 रन बनाए, जिसमें 22 अर्धशतक शामिल रहे। कार्तिक ने इस लीग में 161 छक्के और 466 चौके लगाए हैं।

ऋद्धिमान साहा: आईपीएल में पांच टीमों की ओर से साहा ने कुल 170 मैच खेले, जिसमें 113 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। इस दौरान 87 कैच और 26 स्टंप आउट किए। साहा ने इस लीग में 24.24 की औसत के साथ 2,934 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 87 छक्के और 296 चौके निकले।

ऋषभ पंत: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से 125 आईपीएल मैच खेल चुके पंत ने अब तक बतौर विकेटकीपर कुल 101 शिकार किए हैं, जिसमें 77 कैच और 24 स्टंपिंग शामिल हैं। बतौर बल्लेबाज पंत ने लीग में 34.16 की औसत के साथ 3,553 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 170 छक्के और 319 चौके निकले।

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी