श्रेयस अय्यर और मोंटी पनेसर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ना चुनकर कोई गलती नहीं की...इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए श्रेयस अय्यर तो BCCI के बचाव में उतरे मोंटी पनेसर

मोंटी पनेसर की मानें तो श्रेयस अय्यर इंग्लैंड की परिस्थिति में खेलने की कला नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि अय्यर इंग्लैंड में स्विंग कंडीशन में कमजोर पड़ सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने BCCI के फैसले को सही ठहराया है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में जिस तरह से श्रेयस अय्यर प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखकर तो कई लोगों को लगा था कि बीसीसीआई रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद टेस्ट टीम का कप्तान उन्हें बना सकती है। लेकिन, कप्तानी तो बहुत दूर की बात इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें तो ना इंडिया ए में शामिल किया गया और ना ही टीम इंडिया में, जिसके बाद से ही बीसीसीआई को फैंस जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, अब पूर्व इंग्लिश दिग्गज बीसीसीआई के सपोर्ट में सामने आया है।

दरअसल, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने 11 साल बाद प्लेऑफ में जगह बनाई है। इतना ही नहीं, उनका खुद का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। साथ ही घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने कमाल का खेल दिखाया है, लेकिन फिर भी उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। जिसके बाद अब इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी मोंटी पनेसर ने बताया है कि बीसीसीआई ने ये फैसला क्यों किया है।

मोंटी पनेसर की मानें तो श्रेयस अय्यर इंग्लैंड की परिस्थिति में खेलने की कला नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि अय्यर इंग्लैंड में स्विंग कंडीशन में कमजोर पड़ सकते हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि श्रेयस के पास इंग्लिश कंडीशन में सफल होने के लिए तकनीक की फिलहाल कमी है।

पनेसर ने कहा, 'श्रेयस अय्यर को न चुनकर भारत ने कोई गलती नहीं की है। वह उपमहाद्वीप की पिचों पर बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। उनकी तकनीक सपाट पिचों के लिए बहुत उपयुक्त है, वह प्रभावशाली हैं और वास्तव में अच्छा स्कोर करते हैं। रणजी ट्रॉफी में उनका औसत 64 का है। मुझे लगता है कि इंग्लैंड में सीमिंग, स्विंग कंडीशन में वह कमजोर हैं। यही एक कारण है कि उन्हें नहीं चुना गया।'

वहीं, अगर श्रेयस अय्यर के विदेश की जमीन पर रिकॉर्ड देखें तो भारत के बाहर उन्होंने सबसे ज्यादा रन बांग्लादेश के खिलाफ बनाए हैं। पंजाब के कप्तान ने इंग्लैंड में केवल एक ही मुकाबला खेला है, जहां उन्होंने दो पारियों में सिर्फ 34 रन ही बनाए हैं। जबकि, एशिया के बाहर भी अय्यर के रिकॉर्ड कुछ खास नहीं हैं। उन्होंने छह पारियों में सिर्फ 75 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 31 रन का रहा है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें