मोहसिन नकवी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ACC के ऑफिस में है एशिया कप की ट्रॉफी, नकवी ने जारी किया फरमान; कहा- बिना अनुमित...

Mohsin Naqvi: एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एशिया कप के ट्रॉफी को एसीसी ऑफिस में लॉक कर दिया है। उनकी मंजूरी के बिना इस स्थानांतरित या भारत को नहीं सौंपा जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

Mohsin Naqvi gives order regarding Asia Cup Trophy: एशिया कप को खत्म हुए लगभग 15 दिन हो चुका है। एशिया कप का खिताब जीतने के बावजूद भी भारतीय टीम को एशिया कप की ट्रॉफी नहीं दी गई। उसके बाद अब एक बार फिर एशिया कप ट्रॉफी को लेकर मोहसिन नकवी फिर विवादों में घिर गए हैं।

एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने एशिया कप के ट्रॉफी को एसीसी ऑफिस में बंद कर दिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि उनकी मंजूरी के बिना इस स्थानांतरित या भारत को नहीं सौंपा जाना चाहिए। भारतीय टीम ने एशिया कप जीतने के बाद नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नकवी इसे अपने साथ ले गए थे और तभी से यह ट्रॉफी एसीसी कार्यालय में है।

भारत ने 28 सितंबर को दुबई में एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और अपने देश के गृह मंत्री भी हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। जिसके बाद ये सब देखने को मिला।

नकवी ही देंगे ट्रॉफी

नकवी के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया कि आज की स्थिति में ट्रॉफी दुबई में एसीसी कार्यालय में है और नकवी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि उनकी मंजूरी और व्यक्तिगत उपस्थिति के बिना इसे किसी को नहीं सौंपा जाना चाहिए। नकवी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल वही व्यक्तिगत रूप से ट्रॉफी (जब भी ऐसा होगा) भारतीय टीम या बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) को सौंपेंगे।

तनाव में खेला गया एशिया कप का मुकाबला

एशिया कप भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के साए में खेला गया। भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए। इसके अलावा नकवी ने भी सोशल मीडिया पर राजनीतिक बयान दिए।

बीसीसीआई ने ट्रॉफी लेकर चले जाने के उनके कृत्य पर कड़ी आपत्ति जताई और अगले महीने आईसीसी की बैठक में इस मुद्दे को उठाने का संकल्प लिया। अटकलें लगाई जा रही हैं कि नक़वी की निंदा करने और उन्हें आईसीसी के निदेशक पद से हटाने के लिए कड़ा कदम उठाया जा सकता है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका