मोहम्मद शमी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टीम सिलेक्शन को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा, क्या खुद इंग्लैंड नहीं जाना चाहते थे मोहम्मद शमी?

Mohammed Shami Statement: मोहम्मद शमी के सिलेक्शन पर फिर बवाल मचा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर किए जाने पर शमी ने सिलेक्टर्स पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Mohammed Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और चयन समिति के बीच इन दिनों तनाव के हालात नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर किए जाने के बाद शमी ने बयान देकर साफ कहा था कि वह पूरी तरह फिट हैं और अगर चार दिवसीय मुकाबले खेल सकते हैं, तो 50 ओवर के फॉर्मेट में भी टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं।

अजीत आगरकर ने दी सफाई

शमी के इस बयान के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि अगर शमी ने ये बातें सीधे उनसे कही होतीं, तो वे उन्हें जवाब जरूर देते। इसके बाद से ही शमी के चयन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इसी बीच बोर्ड के एक अधिकारी ने इस पूरे विवाद पर बड़ा खुलासा किया है।

बीसीसीआई अधिकारी का खुलासा

पीटीआई से बातचीत में बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शमी के बयान को गलत ठहराया। अधिकारी के अनुसार, चयन समिति और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सपोर्ट स्टाफ ने कई बार शमी से संपर्क करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, “कई बार शमी को फोन और मैसेज भेजे गए ताकि उनकी फिटनेस का हाल जाना जा सके। इंग्लैंड दौरे पर टीम को उनकी सेवाओं की जरूरत थी क्योंकि जसप्रीत बुमराह केवल तीन टेस्ट मैच खेलने वाले थे। इंग्लैंड की परिस्थितियों में शमी जैसे गेंदबाज की मौजूदगी टीम के लिए फायदेमंद होती।”

इंडिया-ए टीम के लिए भी हुआ था ऑफर

अधिकारी ने आगे बताया कि शमी को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ कैंटरबरी या नॉर्थम्पटन में इंडिया-ए टीम की ओर से खेलने के लिए भी कहा गया था। हालांकि, शमी ने उस प्रस्ताव को यह कहकर ठुकरा दिया कि वह अभी अपने वर्कलोड पर काम कर रहे हैं और इस समय सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं।

आखिरी फैसला चयन समिति का होगा

बोर्ड अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि शमी और बोर्ड के बीच संवाद की कमी की बात पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा, “डॉक्टर्स की टीम के पास मोहम्मद शमी की मेडिकल रिपोर्ट मौजूद है। किसी भी खिलाड़ी के चयन से पहले यह देखा जाता है कि उसकी बॉडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कठोरता झेलने के लिए तैयार है या नहीं। शमी को भले लगता हो कि वे वनडे क्रिकेट के लिए फिट हैं, लेकिन अंतिम फैसला हमेशा राष्ट्रीय चयन समिति ही करेगी।”

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी