मिचेल स्टार्क (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ने पिंक बॉल टेस्ट में 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वो लगातार तीन मैचों में 6 विकेट हॉल लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Mitchell Starc Creates History: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने ब्रिस्बेन में खेले जा रहे एशेज सीरीज 2025-26 के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। गुरुवार (4 दिसंबर) को स्टार्क ने इंग्लैंड की पहली पारी में 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वे लगातार तीन टेस्ट मैचों में छह या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बन गए हैं। वहीं ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। वहीं स्टार्क ने एक उपलब्धि अपने नाम की है। वो टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं।

मिचेल स्टार्क से पहले यह कारनामा इंग्लैंड के टॉम रिचर्डसन और पाकिस्तान के इमरान खान कर चुके हैं। इंग्लैंड के टॉम रिचर्डसन पहले ऐसे बॉलर थे जिन्होंने लगातार तीन टेस्ट मैचों में छह-छह विकेट लिए थे। 1895 में उन्होंने मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ 6/104 विकेट लिए और 1896 में लॉर्ड्स और मैनचेस्टर में खेले गए अगले दो टेस्ट मैचों की पहली इनिंग में 6/39 और 7/168 के आंकड़े के साथ खत्म किया।

वहीं पाकिस्तान के इमरान खान ने भी लगातार तीन टेस्ट मैचों में छह-छह विकेट लिए थे। 1982-83 में भारत के खिलाफ सीरीज में इमरान ने कराची टेस्ट की दूसरी इनिंग में 60 रन देकर 8 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया और फिर फैसलाबाद में 6/98 और हैदराबाद (सिंध) में 6/35 के आंकड़े के साथ खत्म किया।

लगातार तीन टेस्ट में 6 विकेट हॉल

स्टार्क का यह शानदार सिलसिला जुलाई 2025 से शुरू हुआ था, जब उन्होंने किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 6/9 का अविश्वसनीय स्पैल डाला था। इसके बाद पर्थ में पहले एशेज टेस्ट के दौरान उन्होंने इंग्लैंड को झकझोरते हुए पहली पारी में 7/58 दर्ज किया और अब ब्रिस्बेन में पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन उन्होंने एक बार फिर अपनी घातक गेंदबाज़ी से इंग्लिश बल्लेबाज़ों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

मिशेल स्टार्क का पिछले तीन टेस्ट मैचों में प्रदर्शन

विरोधी टीम ओवर रन विकेट स्थान तारीख
वेस्टइंडीज 13 32 1 किंग्सटन 12 जुलाई 2025
वेस्टइंडीज 7.3 9 6 किंग्सटन 14 जुलाई 2025
इंग्लैंड 12.5 58 7 पर्थ 21 नवंबर 2025
इंग्लैंड 12 55 3 पर्थ 22 नवंबर 2025
इंग्लैंड 18 65 6 ब्रिस्बेन 4 दिसंबर 2025

पहले ओवर से शुरू हुआ तूफान

स्टार्क ने पिंक बॉल टेस्ट की चमकती रोशनी में अपना खाता पहले ओवर की अंतिम गेंद पर बेन डकेट को आउट करके खोला। मार्नस लाबुशेन ने स्लिप में बेहतरीन कैच लेकर उन्हें पहला विकेट दिलाया। दूसरे ओवर में उन्होंने ओली पोप को बोल्ड कर इंग्लिश ऑर्डर को झटका दिया। उसके बाद स्टार्क ने हैरी ब्रूक को आउट किया। वहीं विल जैक्स को भी चलता किया। गस एटकिंसन को आउट करके अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया और छठा विकेट ब्रायडन कार्स के रूप में मिला।

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च