साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'सबसे बेवकूफ टीम है साउथ अफ्रीका...', भारत के चैंपियन बनने के बाद फूटा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का गुस्सा

Michael Vaughan: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने साउथ अफ्रीका टीम को सबसे बेवकूफ टीम बताया है। भारत का टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनना माइकल वॉन को रास नहीं आ रहा है।

उज्जवल सिन्हा

Michael Vaughan on South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत ने अपने नाम किया। भारत का चैंपियन बनना इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का रास नहीं आ रहा है। माइकल वॉन ने साउथ अफ्रीका को सबसे बेवकूफ टीम कहा है। वॉन ने कहा कि साउथ अफ्रीका की बेवकूफी की वजह से भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप में चैंपियन बनी।

माइकल वॉन ने एक क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा कि अगर साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज के खिलाफ हार जाती तो भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जाने का मौका नहीं मिलता। भारत की जगह वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में जाती और तब भारतीय टीम को तीसरी बार खिताब जीतने और इतिहास रचने का मौका नहीं मिलता।

साउथ अफ्रीका को मैच जीतने पर बताया बेवकूफ

वॉन ने कहा, "मैं आपको बताता हूं, मुझे टूर्नामेंट की सबसे बेवकूफ टीम कौन लगती है? साउथ अफ्रीका। क्योंकि अगर साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को सुपर 8 में उन्हें हराने दिया होता, तो इंडिया बाहर हो जाता। मैं बस इतना कह रहा हूं, अगर उन्होंने भारत को बाहर कर दिया होता, तो जो लहर आ रही थी वह रुक जाती। टूर्नामेंट की सबसे अच्छी टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीतने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें बाहर करना था। दक्षिण अफ्रीका ने वह मौका गंवा दिया।"

टूर्नामेंट जीतना था तो सबसे अच्छी टीम को बाहर करना था

पूर्व कप्तान ने कहा कि अगर आपको टूर्नामेंट जीतना है तो सबसे अच्छी टीम को बाहर करना होगा। उन्होंने आगे कहा, "वह गेम जीतकर, उन्होंने जीत का सिलसिला जारी रहने दिया। इंडिया ने फिर जिम्बाब्वे को हराया, फिर एक तरह के क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज को, और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया।"

भारतीय टीम ने तीसरी बार जीता यह खिताब

बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप जीतने और अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। भारतीय टीम चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी और तीसरी बार खिताब जीतने में सफल रही, जबकि दूसरी बार फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड 2021 फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया से हारी थी।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी