क्रिकेट

WPL 2026: यूपी वारियर्स को मिला नया कप्तान, दीप्ति शर्मा नहीं...इस विश्व विजेता खिलाड़ी को मिली कमान

Meg Lanning Lead UP Warriorz: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेग लैनिंग को WPL 2026 के लिए यूपी वॉरियर्ज की कप्तानी सौंपी गई है। टूर्नामेंट 9 जनवरी से नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

Meg Lanning Lead UP Warriorz In WPL 2026: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर मेग लैनिंग को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए यूपी वारियर्स की कप्तान नियुक्त किया गया है। यह टूर्नामेंट 9 जनवरी से 5 फरवरी तक नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। इस फैसले की पुष्टि उत्तर प्रदेश की फ्रेंचाइजी ने रविवार शाम सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की।

मेग लैनिंग इससे पहले WPL के शुरुआती तीन सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल चुकी हैं और अपनी कप्तानी में टीम को लगातार तीन बार फाइनल तक पहुंचाया था। उनके इसी अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने कप्तानी के लिए उन्हें चुना। दिलचस्प बात यह है कि इस भूमिका के लिए भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी एक मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं, लेकिन अंततः टीम मैनेजमेंट ने लैनिंग के अनुभव पर भरोसा जताया।

1.90 करोड़ में यूपी वारियर्स ने किया शामिल

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर मेग लैनिंग को WPL 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज़ कर दिया था। इसके बाद, UP वॉरियर्स ने 27 नवंबर, 2025 को दिल्ली में हुए मेगा ऑक्शन में उन्हें 1.90 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

कप्तान बनने के बाद मैग लैनिंग ने क्या कहा?

UP वॉरियर्स द्वारा जारी किए गए बयान में लैनिंग ने कहा, “UP वॉरियर्स की कप्तान बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। जैसे-जैसे WPL का चौथा सीजन आगे बढ़ रहा है, यह देखना शानदार रहा है कि लीग कैसे विकसित हो रही है। क्रिकेट की गुणवत्ता, मुकाबला और नए टैलेंट का उभरना हर साल स्टैंडर्ड को बढ़ा रहा है। यह एक टैलेंटेड ग्रुप है जिसमें इंटरनेशनल अनुभव और भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है, और मैं आने वाली चुनौती के लिए उत्साहित हूं। हम सब मिलकर कड़ी मेहनत करेंगे और ट्रॉफी जीतने के लिए खुद को हर मौका देंगे।”

WPL में मेग लैनिंग का रिकॉर्ड

मेग लैनिंग ने अब तक खेले गए 27 WPL मैचों में 952 रन बनाए हैं। वह भारत की महिला प्रीमियर T20 लीग में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज़ों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। लैनिंग से आगे केवल नेट साइवर-ब्रंट (जो मुंबई इंडियंस के लिए खेलती हैं) और एलिस पेरी (जिन्होंने पहले तीन सीजन में RCB के लिए खेला था) हैं। पेरी इस साल के एडिशन में नहीं खेल रही हैं।

भारत में पाकिस्तानी वेब सीरीज की रिलीज पर सरकार सख्त, 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर Netflix को निर्देश

Exclusive: पासपोर्ट विवाद पर भड़के अभिजीत दीपके, PM की डिग्री का उठाया मुद्दा; रांका ने भी सरकार को घेरा

न रनवे न एयरपोर्ट, फिर भी उतर गए सेना के 4 विमान? गडकरी के VIDEO ने चौंकाया, जानें क्या है माउंटेन ईगल्स मिशन

26-27-28-29 नवंबर 2008 को पूरा भारत रोया, पाकिस्तान हंसा! अजमल कसाब मुंबई कैसे पहुंचा?

Shivangi Singh Wedding Photos: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में क्या-क्या हुआ? देखें खास तस्वीरें