पांच बार की वर्ल्ड चैंपियंस का बुरा हाल... मुंबई से मिली हार के बाद फूट-फूटकर रोईं दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग- देखें वीडियो

मुंबई इंडियंस के खिलाफ डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम को 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसका खिताब जीतने का इंतजार और बढ़ गया है। जिसके बाद दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग रोते हुए नजर आई।
WPL 2025: मुंबई इंडियंस से हारने के बाद रो पड़ी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग, देखें वीडियो
मेग लैनिंग (सोर्स-एक्स)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत काफी खराब मानी जाए या फिर कुछ और...महिला प्रीमियर लगी के तीनों सीजन में दिल्ली ने फाइनल में जगह बनाई, लेकिन हर बार टीम को हार का ही सामना करना पड़ा। 2025 के WPL सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस से खिताबी मुकाबले में 8 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

दरअसल, शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम को 8 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसका खिताब जीतने का इंतजार और बढ़ गया है। लगातार तीसरा फाइनल हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो ने फैंस को भी काफी भावुक कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में लैनिंग को पहले आंसू पोंछते देखा जा सकता है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान ने हल्की मुस्कान दिखाई, क्योंकि उन्हें एक साथी खिलाड़ी ने सांत्वना दी। मैच के बाद बात करते हुए लैनिंग ने कहा, 'हमारा एक और सीजन अच्छा रहा, लेकिन दुर्भाग्य से हम जीत नहीं सके।

मेग लैनिंग ने आगे कहा मुंबई की टीम को बधाई, जिसने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। 150 रनों का पीछा करना हमारे लिए काफी अच्छा लक्ष्य था। हमारे लिए एक और साझेदारी काफी होती, लेकिन मुझे टीम पर गर्व है। लैनिंग ने भले ही अपनी कप्तानी में अब तक एक भी WPL खिताब नहीं जीता हो, लेकिन उन्होंने अपने देश ऑस्ट्रेलिया के लिए एक या दो नहीं बल्कि पांच ट्रॉफी जीती हैं।

लैनिंग पांच ICC महिला टी20 विश्व कप और दो ICC महिला वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रही हैं। खास बात यह है कि उन्होंने इनमें से छह खिताब बतौर कप्तान जीते हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी ने नवंबर 2023 में 31 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला करके सभी को चौंका दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com