कैच पकड़ते हुए मार्को यान्सेन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

OMG! खिलाड़ी है या सुपरमैन? मार्को यान्सेन ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देखकर उड़ जाएंगे होश

IND vs SA Test: दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत को 25 साल बाद उसके घर में घुसकर मात दे दी है। लेकिन साउथ अफ्रीका की इस जानदार जीत से ज्यादा चर्चा मार्को यान्सेन के शानदार कैच की हो रही है।

अभिषेक सिंह

Marco Jansen Catch Video: दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत को 25 साल बाद उसके घर में घुसकर मात दे दी है। टेंबा बावुमा एंड कंपनी न सिर्फ भारत को टेस्ट सीरीज हराई है, बल्कि क्लीन स्वीप भी किया है। लेकिन साउथ अफ्रीका की इस जानदार जीत से ज्यादा चर्चा मार्को यान्सेन के उस शानदार कैच की हो रही है, जिसने भारतीय पारी को समाप्त कर दिया।

दरअसल, गुवाहाटी में भारत और अफ्रीका के बीच खेले गए सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवे दिन भारतीय टीम हार की कगार पर खड़ी थी। साउथ अफ्रीका की तरफ से मिले 549 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के 9 बल्लेबाज 140 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे।

सुपरमैन बन गए मार्कों यान्सेन

क्रीज पर आखिरी जोड़ी के तौर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज मौजूद थे। केशव महाराज अफ्रीका की तरफ से 64वां ओवर फेंक रहे थे। जो कि पहली गेंद पर जडेजा को चलता कर चुके थे। इस दौरान ओवर की पांचवीं गेंद पर सिराज जोरदार हवाई शॉट लगा दिया।

गेंद आकाश की उंचाइयों को छूती हुई लॉन्ग ऑन बाउंड्री तक जा पहुंची। तभी पीछे से उल्टी दिशा में भागकर गए साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मार्को यान्सेन ने उल्टी दिशा में गोता लगाते हुए एक हाथ से कैच को लपक लिया। उनके इस हैरतअंगेज कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

25 साल बाद भारत में जीती सीरीज

साउथ अफ्रीका ने 1999-2000 के बाद भारत में पहली टेस्ट सीरीज जीती है। साउथ अफ्रीका ने भारत में भारतीय टीम का सूपड़ा साफ कर दिया है और दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीत लिया है। इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रनों से हराया था।

टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने सभी विकेट खोकर 489 रन बनाए। जिसमें सेनुरन मुथुसामी ने 109 रनों की पारी खेली। उसके अलावा मार्को यानसेन ने 93 रन बनाए। इन दोनों के अलावा बाकी बल्लेबाजों ने भी पूरा साथ दिया।

MLC Election काउंटिंग LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी