मानव सुथार और हर्ष दुबे (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs AFG: जडेजा-अक्षर की जगह सुथार और दुबे की टेस्ट में एंट्री, फर्स्ट क्लास में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

Manav Suthar and Harsh Dubey: अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए मानव सुथार और हर्ष दुबे को टीम इंडिया में मौका मिला है। दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

संजय सिंह बिष्ट

Manav Suthar and Harsh Dubey Cricket Stats: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टेस्ट टीम में वापसी इस बार भी नहीं हो सकी। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह युवा खिलाड़ियों मानव सुथार और हर्ष दुबे को मौका मिला है।

BCCI की बड़ी प्लानिंग

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा है कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवाओं को मौका दिया गया है। जडेजा टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के पिछले एक दशक से नियमित सदस्य रहे हैं और बड़े मैच विनर रहे हैं। ऐसे में उनका टेस्ट में न होना चौंकाता है। पटेल भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन बनाते हैं। दोनों की जगह मानव सुथार और हर्ष दुबे को मौका मिला है। दुबे वनडे टीम का भी हिस्सा हैं।

फर्स्ट क्लास में दोनों का रिकॉर्ड

मानव सुथार और हर्ष दुबे का प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड बेहतरीन है, और इसी आधार पर दोनों को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में जगह मिली है। 23 साल के मानव सुथार राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अब तक 29 प्रथम श्रेणी मैचों में वह 129 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान 6 बार एक पारी में 5 विकेट लेने की उपलब्धि उन्होंने हासिल की है। वहीं 48 पारियों में 11 बार नाबाद रहते हुए 1 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 945 रन बनाए हैं।

सुथार आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और 4 मैचों की 3 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट ले चुके हैं। बल्लेबाजी का मौका उन्हें न के बराबर मिला है। 23 साल के हर्ष दुबे विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 27 प्रथम श्रेणी मैचों में वह 133 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान 9 बार एक पारी में उन्होंने 5 विकेट लिए हैं। वहीं 44 पारियों में 9 अर्धशतक लगाते हुए 1,026 रन उन्होंने बनाए हैं।

दुबे का चयन वनडे टीम के लिए भी हुआ है। 30 लिस्ट ए मैचों में 31 विकेट लेने के अलावा, 17 पारियों में 296 रन उनके नाम दर्ज हैं। दुबई आईपीएल 2026 में, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 8 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। सुथार और दुबे का टेस्ट टीम में चयन इस बात का संकेत है कि चयनकर्ता इन दोनों को पटेल और जडेजा के विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

IANS इनपुट के साथ

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी