तीसरे वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में अंशुल कंबोज को मिला मौका  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

Ind vs Wi 3rd ODI: तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, अंशुल कंबोज को मिला मौका, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर

Ind vs Wi 3rd ODI Squad: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला कल यानी शनिवार, 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

राहुल उपाध्याय

Anshul Kamboj Replacing Prasidh Krishna in Team India: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला कल यानी शनिवार, 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत ने शुरुआती 2 मैचों को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में भारतीय टीम ये अंतिम मैच जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। दूसरी ओर मेहमान टीम जीत के साथ सीरीज का अंत करने के लिए मैदान में उतरेगी।

प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अंशुल कंबोज को मिला मौका

आखिरी वनडे से प्रसिद्ध कृष्णा चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर बीसीसीआई ने अंशुल कंबोज को मौका दिया है। दरअसल, गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा को हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी। कृष्णा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में 2 मैचों में 35.00 की औसत से 3 विकेट लिए हैं।

डोमेस्टिक क्रिकेट में हरियाणा के लिए खेलते है अंशुल

आपको बता दें कि, तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज घरेलू क्रिकेट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हैं। अंशुल कंबोज ने जुलाई 2025 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था और एक विकेट लिया था। यह कंबोज का अब तक का इकलौता टेस्ट मैच है।

T-20 में सुंदर की जगह नमन धीर को मौका

वहीं, वेस्टइंडीज के विरुद्ध होने वाली टी-20 सीरीज से वाशिंगटन सुंदर को बाहर कर दिया गया है। नमन धीर को वॉशिंग्टन सुंदर की जगह टी-20 टीम में मौका दिया गया है। चयन कमेटी ने नवंबर में होने वाली न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज को देखते हुए यह फैसला लिया है। अब 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी सीजन के साथ सुंदर अपनी राज्य की टीम के लिए रेड-बॉल क्रिकेट खेलेंगे।

कब और कहां देखें मैच?

भारत बनाम वेस्‍टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच 3 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। वहीं इस मैच का टॉस आधा घंटे पहले यानी 1:30 बजे होगा।

ऐसे में क्रिकेट फैंस इस मैच को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा क्रिकेट प्रेमी मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप पर भी इस मैच का आनंद ले सकते है।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित