

Asian Games 2026 India Won 9th Gold Medal: एशियन गेम्स में भारत ने गोल्डेन शुरूआत की है। महिला आर्चरी टीम ने चीन को हराकर इतिहास रच दिया है और गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया है। भारत अब तक 55 मेडल जीत चुका है, जिसमें 8 गोल्ड, 21 सिल्वर और 26 कांस्य पदक शामिल हैं।
जापान के आइची नागोया में जारी एशियन गेम्स में आज यानी बुधवार को भारत का गोल्डन आगाज हुआ। महिला आर्चरी टीम ने चीन को हराकर इतिहास रच दिया और गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया है।
जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 का आज 12वां दिन है। एशियन गेम्स की पदक तालिका में भारत अब शीर्ष 10 देशों में पहुंच गया है। ऐसे में भारतीय खेल प्रेमियों की निगाहें एशियन गेम्स पर लगातार बनी हुई हैं। क्योंकि एशियन गेम्स का महामुकाबला चल रहा है।
इस मुकाबले में भारतीय महिला तिकड़ी चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराया। इसके बाद भारत ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी शूट-ऑफ में कमाल किया। भारत अब तक 55 मेडल जीत चुका है, जिसमें 8 गोल्ड, 21 सिल्वर और 26 कांस्य पदक शामिल हैं।
वहीं, भारत ने कंपाउंड पुरुष सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हरा दिया है। अब फाइनल में भारत का मुकाबला चीन से होगा। भारत को अब तक 9 में से 5 गोल्ड महिलाओं ने दिलाए हैं। 3 स्वर्ण पिस्टल, शॉटगन और तीरंदाजी के मिक्स्ड टीम इवेंट में आए। एक गोल्ड पुरुष कबड्डी टीम ने भी जीता।
भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स के कंपाउंड इवेंट में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, चिकिता तनिपार्थी और नीरू ढांडा ने इस एडिशन में दो-दो गोल्ड जीते हैं।
भारतीय टीम ने 238 अंक के स्कोर के साथ महिला कंपाउंड आर्चरी का विश्व रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया है। बता दें कि, यह रिकॉर्ड साउथ कोरिया के नाम था, जो उसने 2014 में बनाया था।
एशियन गेम्स 2026 भारत ने अब तक 57 पदक अपने नाम किया है। इसमें नौ गोल्ड, 21 सिल्वर और 28 ब्रांज मेडल शामिल हैं।