लुंगी एनगिडी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

लुंगी एनगिडी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेते ही इस खास लिस्ट में हुए शामिल

Lungi Ngidi Makes History: लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका को दूसरे वनडे में 84 रनों से जीत दिला दी है। इसके साथ ही वो एक खास लिस्ट में जगह बना ली है।

उज्जवल सिन्हा

Lungi Ngidi Makes History: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने पांच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 193 रनों पर समेट दिया और टीम को 84 रनों से जीत दिला दी। इसके साथ ही लुंगी एनगिडी ने एक खास लिस्ट में जगह बना ली है। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में एक बार से ज्यादा पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए।

मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरेना में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 193 रनों पर सिमट गई। लुंगी एनगिडी ने 42 रन देकर 5 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एनगिडी का यह दूसरा पांच विकेट हॉल है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक से ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI में 5 विकेट हॉल
कर्टली एम्ब्रोस 3
शेन बॉन्ड 3
ट्रेंट बोल्ट 2
लुंगी एनगिडी 2

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट हॉल पूरा करते ही एनगिडी कर्टली एम्ब्रोस जैसे दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में कर्टली एम्ब्रोस ने 3 बार पांच विकेट हॉल लिया है। वहीं शेन बॉन्ड ने भी यह कारनामा तीन बार किया है। इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने 2 बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लिए हैं।

लुंगी एनगिडी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 मैचो में 16.96 की औसत से 26 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने केवल 5 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं। लुंगी एनगिडी का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के सामने थोड़ी फीकी रही है। वनडे में यह लगातार चौथा एकदिवसीय मैच है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने घरेलू मैदान पर 200 रन से ज्यादा नहीं बना पाई।

पिछले चार घरेलू वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया का पारी का कुल स्कोर

  • 163 ऑल-आउट बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 2024
  • 140 ऑल-आउट बनाम पाकिस्तान, पर्थ, 2024
  • 198 ऑल-आउट बनाम दक्षिण अफ्रीका, केर्न्स, 2025
  • 193 ऑल-आउट बनाम दक्षिण अफ्रीका मैके, 2025

ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले आठ एकदिवसीय मैचों में सिर्फ़ एक जीत हासिल की है - इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी में लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ 352 रनों का सफल पीछा किया था। उसके बाद उसे हार ही मिल रही है।

साउथ अफ्रीका ने जीती 10 में से 8 सीरीज

इस जीत के साथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 10 वनडे सीरीज में 8 में जीत दर्ज की है। जिसमें पिछली पांच वनडे सीरीज शामिल है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 17 में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला