लुंगी एन्गिडी हुए चोट के कारण अस्पताल में भर्ती (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

VIDEO: कैच लपकने के चक्कर में लुंगी एन्गिडी को लगी गंभीर चोट, मैदान पर बुलानी पड़ी एंबुलेंस; अस्पताल में भर्ती

Lungi Ngidi: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और पंजाब के मैच के दौरान लुंगी एन्गिडी फील्डिंग करते समय सिर पर गंभीर चोट लगने से मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

संजय सिंह बिष्ट

Lungi Ngidi Suffers Injury: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक चिंताजनक घटना सामने आई। दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी फील्डिंग के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए। कैच लेने की कोशिश में वह बुरी तरह सिर के बल गिर पड़े, जिसके बाद मैदान पर दर्द से कराहते नजर आए और उठने की स्थिति में नहीं थे।

कैच पकड़ने के प्रयास में बिगड़ा संतुलन

यह घटना उस समय हुई जब पंजाब किंग्स 265 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। पारी के तीसरे ओवर में कप्तान अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी गेंद पर प्रियांश आर्या ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, जिसमें गेंद मिड ऑफ की दिशा में हवा में गई। वहां फील्डिंग कर रहे लुंगी एनगिडी ने कैच लेने के लिए पीछे की ओर दौड़ लगाई, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह सिर के बल जमीन पर गिर पड़े और तुरंत दर्द में नजर आए।

एंबुलेंस से अस्पताल भेजे गए एनगिडी

चोट लगने के बाद एनगिडी उठ नहीं पा रहे थे, जिसके चलते पहले उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाने की कोशिश की गई। हालांकि उनकी हालत को देखते हुए मैदान पर ही एंबुलेंस बुलानी पड़ी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना ने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को चिंता में डाल दिया।

कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में चमीरा शामिल

लुंगी एनगिडी के चोटिल होने के बाद वह इस मुकाबले से बाहर हो गए। उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स ने दुष्मांता चमीरा को कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में शामिल किया। इस दौरान मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी काफी गंभीर नजर आए और पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग भी उनकी स्थिति जानने के लिए मैदान पर पहुंचे।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। केएल राहुल ने 152 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि नितीश राणा ने 91 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ दिया। दोनों के बीच हुई बड़ी साझेदारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि मैच के दौरान हुई इस घटना ने खेल का माहौल कुछ समय के लिए पूरी तरह बदल दिया।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच

Tata Sons के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन अब पाएंगे इतनी सैलरी, जानें सालाना पैकेज और नेटवर्थ का सच

US Tariff Bill: अमेरिकी टैरिफ बिल पर भारत का करारा जवाब, कहा- ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों से समझौता नहीं

AAP PAC Meeting: पुनर्गठन के बाद आप PAC की पहली बैठक, केजरीवाल-सिसोदिया और भगवंत मान ने बनाई चुनावी रणनीति