जय शाह ने लियोनेल मेसी को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी दी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

राजधानी में पहुंचे लियोनल मेसी, चढ़ा क्रिकेट का खुमार, जय शाह ने गिफ्ट में दी टीम इंडिया की जर्सी

Lionel Messi in Delhi: स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी गोट इंडिया टूर के तीसरे दिन दिल्ली पहुंचे। अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इवेंट में ICC प्रेसिडेंट जय शाह उनसे मिलने पहुंचे।

संजय सिंह बिष्ट

Jay shah meets Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपने भारत दौरे के तीसरे दिन दिल्ली पहुंचे। अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित इस इवेंट में मेसी से मिलने के लिए ICC प्रेसिडेंट जय शाह, DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रहे। इस मौके पर जय शाह ने मेसी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और रोहन जेटली को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की। मेसी ने भी इस दौरान क्रिकेट के रंग में रंगे हुए नजर आए।

जय शाह ने मेसी के इंडिया टूर को बनाया यादगार

इस इवेंट के दौरान जय शाह ने मेसी को एक खास ऑटोग्राफ किया हुआ क्रिकेट बैट गिफ्ट में दिया। इसके अलावा उन्होंने मेसी को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए आमंत्रित किया और ICC टूर्नामेंट का टिकट भी गिफ्ट में दिया। इसके साथ ही मेसी को आगामी टी20 वर्ल्ड कप की जर्सी भी भेंट की गई, जिस पर उनका नाम लिखा था। इस मौके पर फुटबॉल स्टार सुनील सुआरेज को 7 नंबर और डी पॉल को 9 नंबर की जर्सी दी गई।

मिनर्वा अकादमी के युवा खिलाड़ियों से मुलाकात

इवेंट में मेसी ने मिनर्वा अकादमी के युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो सेशन किया। इसके बाद मेसी, सुआरेज और डी पॉल ने पूर्व भारतीय फुटबॉलर अदिति चौहान से भी मुलाकात की, जिन्होंने प्रीमियर लीग में वेस्ट हैम का प्रतिनिधित्व किया था। स्टेडियम में मौजूद फैंस को भी मेसी ने गिफ्ट में फुटबॉल दी और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

मेस्सी ने फैंस को धन्यवाद कहा

इवेंट के अंत में लोयनेल मेसी ने कहा कि, "मैं भारत में मिले प्यार और स्नेह के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह हमारे लिए सच में एक बेहद खूबसूरत अनुभव रहा। हम यह सारा प्यार अपने साथ ले जा रहे हैं और निश्चित रूप से भविष्य में भारत लौटेंगे। उम्मीद है कि एक दिन हम मैच खेलने या किसी और मौके पर जरूर आएंगे।" इवेंट के बाद मेसी अरुण जेटली स्टेडियम से बाहर निकले और अपने भारत दौरे के अगले कार्यक्रम की ओर बढ़ गए। इस आयोजन ने मेसी के इंडिया टूर को और भी यादगार बना दिया।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z