अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'मैं अच्छा कर सकता हूं...', पूर्व कप्तान ने खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को फाइनल से पहले दी खास सलाह

Kapil Dev: पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा को टीम में रखना चाहिए। बुमराह और संजू सैमसन के शानदार प्रदर्शन ने भारत की जीत की उम्मीदें बढ़ाईं।

उज्जवल सिन्हा

Kapil Dev Backs Abhishek Sharma: भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में अभिषेक शर्मा को उनके खराब फॉर्म के बावजूद टीम में जगह देनी चाहिए। कपिल ने कहा कि अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में केवल जिम्बाब्वे के खिलाफ ही अर्धशतक लगाया है, लेकिन भरोसे और क्षमता के आधार पर उन्हें मौका दिया जाना चाहिए।

कपिल ने एक गोल्फ कार्यक्रम के दौरान कहा, "अपनी टीम पर भरोसा रखो और प्रबंधन को खिलाड़ी पर भरोसा रखना चाहिए। अभिषेक को खुद पर विश्वास होना चाहिए कि 'मैं खेल सकता हूं और मैं खेलूंगा।'" उनका मानना है कि बड़े खिलाड़ी खराब फॉर्म से गुजरते हैं, लेकिन सही मौके और भरोसे के साथ वे वापसी कर सकते हैं।

जीत क्रिकेट की हुई

भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सिर्फ सात रन से हराया। इस मैच को लेकर कपिल ने कहा, "मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैच इतना करीबी होगा। मुझे नहीं लगा था कि भारत के 250 से ज्यादा रन होने के बाद कोई मुश्किल होगी। यह शानदार मैच था। भारत को जीत की बधाई, लेकिन आखिर में जीत क्रिकेट की हुई।"

कपिल देव ने बुमराह की तारीफ की

कपिल ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ भी की और कहा कि उनके डेथ ओवरों में प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि वह दुनिया के नंबर एक गेंदबाज क्यों हैं। कपिल ने कहा, "बुमराह सर्वश्रेष्ठ हैं क्योंकि दबाव में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहता है।"

संजू के बारे में कपिल देव ने क्या कहा?

इसके अलावा, उन्होंने संजू सैमसन के योगदान को भी सराहा। कपिल ने कहा, "संजू शानदार क्रिकेटर हैं। कई बड़े खिलाड़ी कभी-कभी खराब दौर से गुजरते हैं, जैसे अभिषेक के साथ हो रहा है। लेकिन बड़े खिलाड़ी वापसी करते हैं। संजू ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम के लिए भरोसा बनाए रखा।"

कुल मिलाकर, कपिल देव का मानना है कि टी20 फाइनल में भरोसा और अनुभव ही भारत को तीसरा मेन्स T20 वर्ल्ड कप खिताब दिला सकते हैं। अगर अभिषेक शर्मा का बल्ला फाइनल मुकाबले में चलता है तो भारतीय टीम खिताब आसानी से जीत सकती है।

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म, 45 मिनट तक हुई चर्चा

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान