इंग्लैंड की टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC ODI Team Rankings: वनडे में इंग्लैंड का हुआ बुरा हाल, रैंकिंग में अफगानिस्तान से भी हुई पीछे

ICC ODI Team Rankings: आईसीसी ने वनडे टीम रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम को झटका लगा है। इंग्लैंड की टीम अब अफगानिस्तान से पीछे 8वें नंबर पर पहुंच गई है।

उज्जवल सिन्हा

ICC ODI Team Rankings for England: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार को 3 सितंबर को ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। आईसीसी ने वनडे में टीम की रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। आईसीसी ने नए वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड की पुरुष टीम आठवें स्थान पर है।

इंग्लैंड की रेटिंग साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद ज्यादा खराब हो गई। इंग्लैंड को पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा है। अब इंग्लैंड टीम की वनडे में रेटिंग 87 अंक हो गई है और टीम 8वें नंबर पर मौजूद है। भारतीय टीम इस रैंकिंग में पहले स्थान पर मौजूद है।

भारत रैंकिंग में शीर्ष पर है मौजूद

भारत आईसीसी एकदिवसीय टीम रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है। टीम के 124 रेटिंग अंक हैं। भारत ने इस साल अब तक खेले गए सभी आठ एकदिवसीय मैच जीते हैं। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम 109 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और 2023 वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया की टीम 106 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। वहीं श्रीलंका की टीम 106 रेटिंग अंकों के साथ चौथे और पाकिस्तान की टीम 100 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है।

वनडे टीमों की रैंकिंग

रैंक
टीम
मैच
अंक
रेटिंग
01
भारत
36
4471
124
02
न्यूजीलैंड
38
4160
109
03
ऑस्ट्रेलिया
35
3717
106
04
श्रीलंका
41
4235
103
05
पाकिस्तान
35
3493
100
06
दक्षिण अफ्रीका
33
3284
100
07
अफगानिस्तान
25
2279
91
08
इंग्लैंड
35
3051
87
09
वेस्ट इंडीज
35
2814
80
10
बांग्लादेश
32
2465
77

पाकिस्तान के साथ साउथ अफ्रीका का भी रेटिंग अंक 100 है। लेकिन पॉइट प्रतिशतक के हिसाब से साउथ अफ्रीका पाकिस्तान से पीछे है। साउथ अफ्रीका की टीम अंक तालिका में 6ठे नंबर पर मौजूद है। उसके बाद अफगानिस्तान की टीम है। 7वें स्थान पर अफगानिस्तान की टीम है। 8वें स्थान पर इंग्लैंड की टीम है। वहीं 9वें पर वेस्टइंडीज और 10वें स्थान पर बांग्लादेश की टीम है।

अक्टूबर में भारतीय टीम खेलेगी वनडे का मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय टीम अब अगले महीने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला एकदिवसीय मैच 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा और अगले दो मैच एडिलेड ओवल (23 अक्टूबर) और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (25 अक्टूबर) में खेले जाएंगे।

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जाएंगे 2 और मुकाबले

इसी सप्ताह इंग्लैंड टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ दो और एकदिवसीय मैच खेलेगा। दूसरा 50 ओवर का मैच गुरुवार 4 सितंबर को लॉर्ड्स में खेला जाएगा और साउथेम्प्टन का द रोज बाउल स्टेडियम रविवार 7 सितंबर को तीसरे एकदिवसीय मैच की मेजबानी करेगा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान