शाहीन शाह अफरीदी और सिकंदर रजा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान सुपर लीग में फिर लगा 'दाग', पुलिस की क्रिकेटर्स से पूछताछ, होटल में गलत काम को लेकर मचा घमासान

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग में बॉल टैंपरिंग विवाद के बीच दो खिलाड़ियों पर होटल सुरक्षा नियम तोड़ने का आरोप लगा, पंजाब पुलिस ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

संजय सिंह बिष्ट

PSL Security Breach:  पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में लाहौर कलंदर्स एक के बाद एक विवादों में घिरती नजर आ रही है। पहले बॉल टैंपरिंग का मामला सामने आया और अब टीम पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप भी लग गए हैं। कराची किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद यह विवाद और ज्यादा बढ़ गया है, जिससे टीम की छवि पर असर पड़ा है।

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब पुलिस ने लाहौर कलंदर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया गया कि टीम जिस होटल में ठहरी हुई थी, वहां चार अनजान लोगों को अंदर लाया गया। यह सुरक्षा प्रोटोकॉल के खिलाफ था, खासकर तब जब टूर्नामेंट सख्त सुरक्षा के बीच आयोजित किया जा रहा है। इस मामले में शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा का नाम सामने आया है। आरोप है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने नियमों को नजरअंदाज करते हुए अपने परिचितों को होटल में प्रवेश दिलाया।

पंजाब पुलिस ने उठाई कार्रवाई की मांग

पंजाब पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए PSL अधिकारियों को मेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और लीग प्रशासन से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि सिकंदर रजा ने पहले अपने परिचितों को कमरे में आने की अनुमति मांगी थी, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया था। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए उन्हें अंदर बुलाया और वे करीब तीन घंटे तक होटल में मौजूद रहे।

क्या हो सकता है एक्शन?

इस पूरे मामले में अब पीसीबी और PSL प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन गंभीर माना जाता है, ऐसे में खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। टूर्नामेंट इस समय सुरक्षा कारणों से खाली स्टेडियम में खेला जा रहा है, ऐसे में इस तरह की लापरवाही को बड़ा मामला माना जा रहा है।

बॉल टैंपरिंग विवाद से पहले ही घिरी थी टीम

इससे पहले भी लाहौर कलंदर्स बॉल टैंपरिंग के आरोपों को लेकर सुर्खियों में थी। कराची किंग्स के खिलाफ मैच में कुछ वीडियो सामने आए थे, जिसमें शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान गेंद के साथ संदिग्ध छेड़छाड़ करते दिखे थे। अंपायरों ने इस पर कार्रवाई करते हुए टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाई थी, जिससे मैच का रुख बदल गया और कराची किंग्स को फायदा मिला। अब इस पूरे मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है, जिससे आने वाले समय में और बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को AIIMS से मिली छुट्टी, मॉर्निंग वॉक में हुए थे बेहोश