केएल राहुल (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसे आउट हुए केएल राहुल की सोशल मीडिया पर बन गया मुद्दा, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

केएल राहुल ओस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी बुरी तरह फेल हुए हैं। वह दूसरी पारी में बेहद खराब तरीके से आउट हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए सीरीज के दूसरे मैच में केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को मौका दिया गया। ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में 80 रन बनाकर खुद को ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल ढाल लिया है, लेकिन केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी है।

केएल राहुल पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी बुरी तरह फेल हुए हैं। उनके निराशाजनक प्रदर्शन ने भारत ए के साथ-साथ टीम इंडिया के मैनेजमेंट को भी परेशानी में डाल दिया है। केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरी पारी में बेहद खराब तरीके से आउट हुए। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद उनकी फॉर्म के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास भी कम होता जा रहा है।

केएल राहुल स्पिनर रोचियोली की गेंद को लेग साइड पर छोड़ना चाहते थे, लेकिन वह गेंद की लाइन को ठीक से नहीं पकड़ पाए। गेंद उनके पैरों के बीच से निकलकर विकेट पर जा लगी। आपने किसी बल्लेबाज को इस तरह आउट होते बहुत कम देखा होगा।

वहीं केएल राहुल के इस खराब फॉर्म को देखकर लोग कयास लगा रहे है कि उनका क्रिकेट करियर खतरे में आ गया है। इतना ही नहीं वह आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं, क्योंकि उनके खराब फॉर्म को देखकर कोई भी टीम उन पर दांव लगाने से पहले विचार करेगी।

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में सिर्फ 161 रन बनाए। इन 161 रनों में से 80 रन ध्रुव जुरेल ने बनाए। जुरेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज पहली पारी में 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 223 रन बनाकर 62 रनों की बढ़त हासिल की। ​​दूसरी पारी में भारत इस बढ़त को खत्म करने में सफल रहा, लेकिन खबर लिखे जाने तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें