केएल राहुल और आथिया शेट्टी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मुंबई की 'भीड़' में घिरे KL राहुल! पत्नी आथिया शेट्टी भी थीं साथ, जैसे-तैसे कर छुड़ाई जान- VIDEO

KL Rahul Video: मुंबई के बांद्रा में डिनर के बाद होटल से निकलते समय केएल राहुल पैपराजी की भीड़ से असहज दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद सेलेब्रिटीज की प्राइवेसी को लेकर बहस फिर तेज हो गई।

संजय सिंह बिष्ट

KL Rahul News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को मुंबई के बांद्रा इलाके में उस वक्त असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब वह पत्नी अथिया शेट्टी के साथ डिनर के बाद एक होटल से बाहर निकल रहे थे। होटल के बाहर पहले से मौजूद पैपराजी और कुछ फैंस ने राहुल को देखते ही तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए अचानक उनकी ओर दौड़ लगा दी। इस अप्रत्याशित भीड़ के कारण राहुल साफ तौर पर असहज नजर आए।

भीड़ से घिरे केएल राहुल

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि केएल राहुल अपनी पत्नी के साथ बाहर निकलते ही खुद को घिरा हुआ महसूस करते हैं। लोग लगातार उनके बेहद करीब आकर फोटो खींचने की कोशिश करते हैं, जिससे माहौल असहज हो जाता है। राहुल ने स्थिति को शांत तरीके से संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके चेहरे के हावभाव से साफ था कि वह इस तरह की भीड़ से खुश नहीं थे।

प्राइवेसी को लेकर खड़ा हुआ सवाल

यह घटना एक बार फिर सेलेब्रिटीज की निजी जिंदगी और उनकी प्राइवेसी को लेकर बहस को जन्म दे रही है। क्रिकेट मैदान पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी जब निजी समय बिताने निकलते हैं, तब भी उन्हें इस तरह की स्थितियों का सामना करना पड़ता है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को भी आम इंसानों की तरह निजी पल जीने का हक मिलना चाहिए। गौरतलब है कि केएल राहुल हाल के दिनों में क्रिकेट के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में यह घटना यह सोचने पर मजबूर करती है कि लोकप्रियता के साथ आने वाली यह कीमत क्या वाकई जरूरी है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में की थी कप्तानी

केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल में ही संपन्न हुई 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया के लिए कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका को इस सीरीज में 2-1 से हराया था। बतौर कप्तान केएल राहुल का ने भी बल्ले से टीम को बेहतरीन योगदान दिया था। केएल राहुल ने इस सीरीज के तीन मुकाबलों में कुल 126 रन बनाए। इस दौरान उनका 66 रन नाबाद सर्धाधिक स्कोर रहा। तीन मुकाबलों की सीरीज में उनके बल्ले से 127 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 2 अर्धशतक निकले।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z