कोलकाता में KKR vs PBKS मैच में बारिश ने डाली खलल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में भारी बारिश, जानें 5-over मैच के लिए क्या है 'कट-ऑफ' टाइम?

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2026 का मुकाबला पावरप्ले से पहले तेज बारिश के कारण बाधित हो गया, जिससे खेल को तुरंत रोकना पड़ा।

संजय सिंह बिष्ट

KKR vs PBKS Rain Update in IPL 2026 12th Match: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा मुकाबला मौसम की मार का शिकार हो गया। ईडन गार्डन्स में शुरू हुआ यह मैच कुछ ही ओवरों के बाद बारिश की वजह से रोकना पड़ा, जिससे स्टेडियम में मौजूद फैंस की उम्मीदों को झटका लगा है।

शुरुआत के बाद ही बारिश ने रोका खेल

मैच तय समय पर शुरू हुआ और केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि यह निर्णय टीम के लिए शुरुआत में भारी पड़ता नजर आया। पंजाब के गेंदबाजों ने स्विंग का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए केकेआर के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। खासकर जेवियर बार्टलेट ने दूसरे ही ओवर में फिन एलन और कैमरून ग्रीन को आउट कर टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। 3.4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 25 रन पर 2 विकेट था, तभी तेज बारिश शुरू हो गई और खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा।

बारिश का पहले से था असर

इस मुकाबले से पहले भी मौसम ने परेशानी खड़ी की थी। मैच से एक दिन पहले दोनों टीमों के प्रैक्टिस सेशन भी बारिश के कारण रद्द हो गए थे। ऐसे में पहले से ही आशंका जताई जा रही थी कि मैच के दौरान मौसम खलल डाल सकता है, जो आखिरकार सही साबित हुआ।

क्या है कट-ऑफ टाइम का नियम?

बारिश के कारण मैच बाधित होने की स्थिति में नियमों के अनुसार कम से कम 5 ओवर का मैच कराने की कोशिश की जाती है। इसके लिए कट-ऑफ टाइम रात 11 बजकर 14 मिनट तय किया गया है, जबकि मैच समाप्त करने की अंतिम समय सीमा 11 बजकर 40 मिनट है। यानी खेल रुकने के समय से लेकर कट-ऑफ टाइम तक पर्याप्त समय दिया गया है ताकि मैच को किसी तरह पूरा कराया जा सके।

फैंस की बढ़ी चिंता

बारिश के साथ तेज हवाओं ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं, जिससे मैदान को दोबारा खेलने लायक बनाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते नजर आए। अब सभी की नजरें मौसम पर टिकी हैं कि कब बारिश थमे और खेल दोबारा शुरू हो सके।

अगर बारिश नहीं रुकती और मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए जाएंगे। ऐसे में केकेआर बिना जीत दर्ज किए ही अंक तालिका में खाता खोल लेगी, जबकि पंजाब किंग्स की जीत की लय पर भी असर पड़ सकता है। अब देखना होगा कि मौसम क्या रुख अपनाता है और फैंस को मैच का नतीजा देखने को मिलता है या नहीं।

Delhi Protest LIVE: राष्ट्रपति भवन तक विपक्ष का मार्च, राहुल बोले- सरकार को जाना होगा

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना