मुस्तफिजुर रहमान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को किया रिलीज, BCCI के निर्देश पर बांग्लादेशी खिलाड़ी को किया गया बाहर

No Mustafizur Rahman for KKR: BCCI के निर्देश पर KKR ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफ़िजुर रहमान को आईपीएल टीम से रिलीज किया। भारत-बांग्लादेश तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण यह कदम उठाया गया।

उज्जवल सिन्हा

KKR Releases Mustafizur Rahman: आईपीएल 2026 से पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। केकेआर ने यह कदम भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बीसीसीआई के निर्देश पर उठाया है। बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने के कहा था। जिसके बाद केकेआर ने बीसीसीआई की बात मान ली है।

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने 9.2 करोड़ में खरीदा था। उनकी बोली 2 करोड़ से शुरू हुई थी। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर ने बोली लगाई थी। केकेआर ने 9.2 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया था। जिसके बाद अब विवाद बढ़ता देख मुस्तफिजुर को टीम से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई ने कहा कि जरूरत पड़ने पर केकेआर को उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को जोड़ने की अनुमति होगी।

बीसीसीआई सचिव ने मुस्तफिजुर को लेकर क्या कहा?

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई को बताया, “हाल ही में हुई घटनाओं के कारण बीसीसीआई ने KKR से मुस्तफ़िजुर को टीम से रिलीज करने को कहा। जरूरत पड़ने पर उन्हें किसी अन्य खिलाड़ी को जोड़ने की अनुमति भी दी जाएगी।” KKR ने भी बयान जारी किया और कहा कि उन्होंने BCCI के निर्देश और उचित प्रक्रिया के तहत मुस्तफ़िजुर को रिलीज किया।

मुस्तफिजुर को लेकर धार्मिक और राजनीतिक समूहों ने जताई चिंता

मुस्तफ़िजुर की टीम में मौजूदगी को लेकर कुछ भारतीय राजनीतिक और धार्मिक समूहों ने चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले और हाल की घटनाओं के बीच आईपीएल में मुस्तफ़िजुर को शामिल करना असंवेदनशील था। केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को भी इस निर्णय पर आलोचना का सामना करना पड़ा।

मुस्तफ़िजुर रहमान ने 2016 से आईपीएल खेलना शुरू किया और उन्होंने कई टीमों के लिए खेला है, जैसे सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स। इस बार KKR ने पहली बार उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।

दोनों देशों के रिश्तों में आई खटास

भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंध पिछले साल से तनावपूर्ण हैं। दोनों देशों ने सीमित ओवरों की द्विपक्षीय सीरीज़ स्थगित कर दी थी। राजनीतिक अस्थिरता, बढ़ती भारत विरोधी भावना और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता के कारण क्रिकेट संबंध प्रभावित हुए हैं। इस कदम से यह स्पष्ट होता है कि राजनयिक और राजनीतिक परिस्थितियों का खेलों पर भी असर पड़ रहा है, और बीसीसीआई ऐसे मामलों में संवेदनशील निर्णय ले रही है।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?