कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026: KKR में अचानक नए चेहरे की एंट्री, 3 बार की चैंपियन टीम ने किया बड़ा बदलाव

KKR: IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अहम फैसला लिया है। KKR ने टीम की मजबूती बढ़ाने के लिए अपने सपोर्ट स्टाफ में एक नए चेहरे को शामिल किया है।

संजय सिंह बिष्ट

Kolkata Knight Riders: IPL 2026 की शुरुआत में अभी करीब दो महीने का समय बाकी है और फिलहाल टूर्नामेंट के शेड्यूल का भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। आईपीएल से पहले KKR ने अपने सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव करते हुए एक नए चेहरे की एंट्री कराई है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिशांत याग्निक को टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की पुष्टि फ्रेंचाइजी ने 21 जनवरी को की। याग्निक को 2026 सीजन से पहले सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया गया है, जिससे टीम की फील्डिंग को और मजबूत किया जा सके।

KKR के खिलाड़ियों को देंगे फील्डिंग टिप्स

42 वर्षीय दिशांत याग्निक को आईपीएल खेलने का अनुभव भी रहा है। अपने सक्रिय क्रिकेट करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल मुकाबले खेले थे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद याग्निक ने कोचिंग की दुनिया में लंबा सफर तय किया। उन्होंने घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी कई टीमों के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहते हुए अहम भूमिका निभाई है। पिछले सीजन तक वह राजस्थान रॉयल्स से बतौर फील्डिंग कोच जुड़े हुए थे। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स में बड़े बदलावों के बाद, जब टीम ने हेड कोच राहुल द्रविड़ से अलग होने का फैसला किया, तो याग्निक को भी फ्रेंचाइजी से हटना पड़ा।

मजबूत सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बनेंगे याग्निक

दिशांत याग्निक ने घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की ओर से 50 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं। अब वह KKR के एक बेहद मजबूत और अनुभवी सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स में उन्हें हेड कोच अभिषेक नायर, असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन, पावर कोच आंद्रे रसेल, मेंटर डीजे ब्रावो और बॉलिंग कोच टिम साउदी जैसे दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। ऐसे में KKR का सपोर्ट स्टाफ आईपीएल 2026 से पहले और ज्यादा संतुलित व अनुभवी नजर आ रहा है।

मुस्तफिजुर रहमान विवाद पर अब भी सस्पेंस

इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स हाल ही में एक विवाद को लेकर भी चर्चा में रही है। BCCI के निर्देश के बाद KKR ने बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड काफी नाराज हो गया था। नाराजगी के चलते BCB ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया था। फिलहाल यह मामला अब तक पूरी तरह सुलझ नहीं पाया है।

IPL 2026 के लिए KKR का स्क्वॉड

कैमरून ग्रीन, अजिंक्य रहाणे, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, अंकुल रॉय, रोवमैन पॉवेल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, फिन एलन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, कार्तिक त्यागी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, आकाशदीप और रचिन रवींद्र शामिल हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन