कीरोन पोलार्ड  Source- Social Media
क्रिकेट

Most T20 Runs: कीरोन पोलार्ड पहुंचे दूसरे नंबर पर, किस पायदान पर हैं विराट कोहली? टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट

Top 10 T20 Batters List: कीरोन पोलार्ड ने ILT20 में 15 हजार T20 रन पूरे कर इतिहास रच दिया। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। अब उनकी नजर जोस बटलर के रिकॉर्ड पर है।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • कीरोन पोलार्ड T20 क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने।

  • पोलार्ड ने डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ 15 रन बनाकर अपने करियर के कुल रन 15,014 तक पहुंचाए।

  • जोस बटलर 15,062 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं। पोलार्ड उनसे सिर्फ 48 रन पीछे हैं।

Top 10 T20 Batters in the World: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह इस फॉर्मेट में 15 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पोलार्ड ने यह मुकाम इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) में एमआई एमिरेट्स की ओर से खेलते हुए हासिल किया।

डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ अपनी टीम के शुरुआती मुकाबले से पहले पोलार्ड को 15 हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी। उन्होंने इस मैच में 15 रन बनाए और अपने टी20 करियर के कुल रन 15,014 तक पहुंचा दिए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने इंग्लैंड के जोस बटलर के खास क्लब में जगह बना ली।

जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पोलार्ड

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में फिलहाल जोस बटलर पहले स्थान पर हैं। उनके नाम 15,062 रन दर्ज हैं। वहीं, पोलार्ड 15,014 रनों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

दोनों खिलाड़ियों के बीच अब सिर्फ 48 रनों का अंतर है। ऐसे में पोलार्ड के पास आगामी मुकाबले में बटलर को पीछे छोड़कर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने का मौका होगा।

पोलार्ड एमआई एमिरेट्स के कप्तान हैं। वह हाल ही में मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच भी नियुक्त किए गए हैं। ऐसे में उनके लिए यह उपलब्धि और खास हो गई है।

किस पायदान पर हैं विराट कोहली?

इस सूची में विराट कोहली भी शामिल हैं। उनके नाम टी20 क्रिकेट में 14,218 रन दर्ज हैं। वह इस सूची में छठे स्थान पर हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीरन
1जोस बटलर15,062
2कीरोन पोलार्ड15,014
3एलेक्स हेल्स14,581
4क्रिस गेल14,562
5डेविड वॉर्नर14,411
6विराट कोहली14,218
7जेम्स विंस14,218
8शोएब मलिक13,571
9क्विंटन डी कॉक13,046
10फाफ डु प्लेसिस12,784

भारत से इन 3 पड़ोसी देशों के लिए चलती हैं ट्रेनें, जानें बांग्लादेश-पाकिस्तान को जाती हैं कितनी रेलगाड़ियां

कौन है एशिया का बॉस? भारत-चीन के बीच कम हुआ पावर गैप, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद PM मोदी का दमदार प्रदर्शन

2002 गोधरा कांड में अब तक कितने दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत? जानें 2011 से अब तक की पूरी टाइमलाइन

Ayodhya Janakpur Train: नेपाल के लिए दूसरी ट्रेन बनी सरयू कमला एक्सप्रेस, जानें रूट, टिकट नियम, जरूरी दस्तावेज

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी पर तूफान का साया, बारिश और कीचड़ में डूबा पंडाल, VVIP मेहमानों का हवाई सफर रद्द