राजस्थान रॉयल्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में

IPL 2026: केविन पीटरसन ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए चार टीमों की भविष्यवाणी की। इस सीजन में मुंबई, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करेगी।

उज्जवल सिन्हा

Kevin Pietersen Predict Top 4 Team in IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन अब तक छह मैच खेले गए हैं और हर टीम ने एक-एक मुकाबला खेल लिया है। आईपीएल के शुरुआत में ही इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने प्लेऑफ को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। पीटरसन ने उन चार टीमों के नाम बताए हैं, जो उनके हिसाब से टूर्नामेंट में प्लेऑफ का टिकट कटा सकती हैं।

IPL 2026 में ये टीमें कर सकती है प्लेऑफ में क्वालीफाई

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व मेंटर रह चुके केविन पीटरसन के अनुसार, मुंबई इंडियंस (एमआई), दिल्ली कैपिटल्स (डीसी), राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के अचानक चोटिल होने की वजह से इसमें बदलाव भी हो सकता है।

पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "इस सीजन में आईपीएल के पहले राउंड के मुकाबले देखने के बाद और अभी की स्थिति के हिसाब से एमआई, डीसी, आरआर और पीबीकेएस चार टीमें होंगी, जो प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। हालांकि चोट या फिर किसी और कारण से इसमें बदलाव भी हो सकता है।"

पीटरसन ने मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अपनी इस लिस्ट में शामिल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से आरसीबी के लिए इस सीजन मिडिल ओवर्स, स्पिनर्स और हेजलवुड की फिटनेस चिंता का विषय होगी। आरसीबी ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है। टीम ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था।

इस सीजन में कोई स्कोर सुरक्षित नहीं

पीटरसन को यह भी लगता है कि इस सीजन में कोई भी टारगेट सुरक्षित नहीं है, क्योंकि उन्होंने आरसीबी और मुंबई इंडियंस को 200 से ज्यादा के स्कोर का आसानी से पीछा करते देखा है। पीटरसन के अनुसार, टॉस बहुत ज्यादा अहम हो गया है। इस सीजन की सबसे अजीब बात यह है कि बल्लेबाजों को यह नहीं पता कि पहली पारी में सुरक्षित स्कोर क्या है।

इन टीमों का हिस्सा रह चुके हैं केविन पीटरसन

45 साल के इस खिलाड़ी के मुताबिक, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और 2016 में खिताब को अपने नाम करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को टाइटल की दौड़ में शामिल होने के लिए कुछ असाधारण करना होगा और बड़े बदलाव लाने होंगे। छह मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट 4.171 है, जबकि दूसरे नंबर पर आरसीबी मौजूद है।

तेजस्वान, दिव्यास्त्र और बैलेस्टिक तकनीक... यूपी-जापान मीट में दिखी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

इनके PDA का P पिछड़ा से पंडित हो गया…एक दिन पाकिस्तान कर देंगे, CM योगी बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा

FIR दर्ज होते ही राहुल गांधी ने खत्म किया धरना, बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम