बुलवायो: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान केशव महाराज ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के पहले स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने अपना 200वां विकेट क्रेग एर्विन को आउट करके पूरा किया।
केशव महाराज ने 34वें ओवर में क्रेग एर्विन को स्टंप करवाकर आउट किया। इसके साथ ही उन्होंने 200वां विकेट भी लिया और ऐसा करने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बन गए। साउथ अफ्रीका के केशव महाराज 9 सालों से खेल रहे हैं। अफ्रीका के लिए स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में टीम के मुख्य हथियार हैं।
केशव महाराज ने बहुत पहले ही पूर्व ऑफ स्पिनर ह्यूग टेफील्ड को पीछे छोड़ दिया था। टेफील्ड ने 170 विकेट लिया था। अब केशव महाराज की नजर वर्नाेन फिलेंडर को पीछे छोड़ने पर है। फिलेंडर ने 64 टेस्ट मैचों में 224 विकेट चटकाए। वहीं महराज 59वें मुकाबले में अपना 200 विकेट पूरा किया।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने केशव महाराज की इस उपलब्धि पर ट्वीट करते हुए लिखा कि इतिहास रच दिया। केशव महाराज ने अपने टेस्ट करियर का 200वां विकेट हासिल किए। वो ऐसा करने वाले पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर बन गए। हमारे विश्वस्तरीय बाएं हाथ के स्पिनर के लिए एक यादगार उपलब्धि, जिसे गर्व और जुनून के साथ इतिहास की किताबों में दर्ज किया गया! सलाम है इस लीजेंड को, ये पल हमेशा याद रहेगा!
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट पर 418 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस दौरान साउथ अफ्रीका के लिए लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने अपने डेब्यू मैच में ही 153 रनों की पारी खेली। उसके अलावा कर्विन बॉश ने 100 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 51 रनों की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए तनाका चिवंगा ने 4 विकेट चटकाए।
वहीं जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 251 रन बनाए। जिसमें सीन विलियम्स ने 137, क्रेग एर्विन ने 36 और ब्रायन बेनेट ने 19 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए मुल्डर ने 4, महाराज ने 3 और युसूफ ने 3 विकेट चटकाए। पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका को 167 रनों की बढ़त मिली है।