श्रेयस अय्यर और केन विलियमसन (सोर्स- सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

केन विलियमसन ने पढ़े श्रेयस अय्यर की तारीफ में कसीदे, शानदार बल्लेबाजी के हुए कायल

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर केन विलियमसन का मानना ​​है कि आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने खेल में लगातार सुधार किया है और शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने जैसी चुनौतियों के साथ अच्छी तरह से तालमेल बिठाया है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: बीते मंगलवार को आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। जहां पंजाब ने शानदार खेल दिखाते हुए लीग का पहला मैच अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद 97 रन बनाए। जिसके बाद अब उनकी चारों तरफ तारीफ हो रही है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।

न्यूजीलैंड के अनुभवी क्रिकेटर केन विलियमसन का मानना ​​है कि आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने खेल में लगातार सुधार किया है और शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने जैसी चुनौतियों के साथ अच्छी तरह से तालमेल बिठाया है। अय्यर ने मंगलवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ 42 गेंदों पर नौ छक्कों और पांच चौकों की मदद से 97 रनों की मैच विजयी पारी खेली।

विलियमसन ने जियो स्टार से कहा, "श्रेयस अय्यर की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने लगातार अपने खेल में सुधार किया है। एक समय में उन्हें शॉर्ट पिच गेंदों का सामना करना पड़ता था, लेकिन उन्होंने इससे बहुत अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाया। उन्होंने अपने फ्रंट फुट पर वजन डालकर शॉर्ट पिच गेंदों का खूबसूरती से सामना किया।"

उन्होंने कहा, "उनकी सबसे बड़ी खासियत है फ्रंट फुट पर तेजी से वजन ट्रांसफर करने की क्षमता, जो उन गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ा देती है जो कभी शॉर्ट तो कभी फुल लेंथ गेंदबाजी करते हैं। वह मैदान के हर कोने पर शॉट लगाने में सक्षम हैं, जो उन्हें एक बहुत मजबूत बल्लेबाज बनाता है।"

विलियमसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अय्यर की नाबाद 97 रनों की पारी को बेजोड़ करार दिया। उन्होंने कहा, "यह उच्च स्तर की पारी थी। उन्होंने पहली गेंद से ही दबदबा बना लिया। उन्होंने गेंद को वहीं खेला, जहां वह वाकई मारना चाहते थे।"

जानकारी के लिए बता दें कि श्रेयस अय्यर ने अपने शतक की चिंता ना करते हुए शंशाक सिंह को बेफ्रिक होते हुए खेलने का आदेश दिया था। जिसके बाद शंशाक ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए पंबाज का स्कोर 243 रन पर पहुंचा दिया था। टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 232 रन ही बना पाई और 11 रन से हार गई।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें