WTC Points Table भारत से आगे निकली पाकिस्तानी टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सिर्फ एक जीत और भारत से आगे निकल गया पाकिस्तान, WTC Points Table में मारी लंबी छलांग

WTC Points Table After Pakistan Win: WTC 2025-27 में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहला मैच जीतकर टीम इंडिया को पीछे छोड़ दिया। अब पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में 2वें और भारत 4वें पायदान पर है।

संजय सिंह बिष्ट

WTC Updated Points Table: पाकिस्तान ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की रैंकिंग में बड़ा बदलाव कर दिया है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने टीम इंडिया को पीछे छोड़ते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। पहले सात मैचों में चार जीत के साथ टीम इंडिया तीसरे पायदान पर थी, लेकिन पाकिस्तान की पहली जीत ने उनकी रैंकिंग में छलांग लगाई और भारत अब चौथे स्थान पर खिसक गया है। इस तरह पाकिस्तान ने पॉइंट्स टेबल पर अपनी ताकत और दबदबा दिखा दिया है।

ऐसे बनी पाकिस्तान नंबर-2

WTC की रैंकिंग नियमों के अनुसार टीमों को उनके जीत प्रतिशत के आधार पर स्थान दिया जाता है। पाकिस्तान ने वर्तमान साइकिल में अपना पहला मैच जीतकर 100 प्रतिशत जीत दर हासिल की, जिससे वह सीधे दूसरे स्थान पर आ गए। वहीं, पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया बरकरार है, जिन्होंने इस साइकिल में तीन में से तीन मैच जीते हैं। भारत अपनी अगली टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज कर रैंकिंग में सुधार करना चाहेगा और टीम इंडिया के लिए यह चुनौती अहम होगी।

WTC का प्वाइंट्स टेबल

क्रं. सं. टीम मैच जीत हार ड्रॉ नो रिजल्ट अंक जीत प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 0 0 36 100.00%
2 पाकिस्तान 1 1 0 0 0 12 100.00%
3 श्रीलंका 2 1 0 1 0 16 66.67%
4 भारत 7 4 2 1 0 52 61.90%
5 इंग्लैंड 5 2 2 1 0 26 43.33%
6 बांग्लादेश 2 0 1 1 0 4 16.67%
7 वेस्टइंडीज 5 0 5 0 0 0 0.00%
8 दक्षिण अफ्रीका 1 0 1 0 0 0 0.00%
– न्यूजीलैंड – – – – – – –

PAK बनाम SA मैच का हाल

पहले टेस्ट में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 378 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को 269 रन पर ऑलआउट कर 109 रन की लीड ली। दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 167 रन जोड़कर साउथ अफ्रीका के सामने 277 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। शाहीन अफरीदी और नोमान अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 4-4 विकेट झटके, जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 183 रन बनाकर आउट हो गई और पाकिस्तान ने मैच 93 रनों से जीत लिया।

नौमान अली की शानदार गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की इस जीत के हीरो स्पिन गेंदबाज नौमान अली रहे। उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट चटकाकर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। यह उनके करियर का तीसरा मौका था जब उन्होंने किसी टेस्ट मैच में दस विकेट हासिल किए।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन