जोश हेजलवुड (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और करारा झटका, कमिंस के बाद ये खिलाड़ी भी हुआ बाहर

Josh Hazlewood: टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेडलवुड इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पैट कमिंस पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

उज्जवल सिन्हा

Josh Hazlewood Ruled Out: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट से महज एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। यह टूर्नामेंट शनिवार से श्रीलंका और भारत में शुरू हो रहा है, लेकिन हेजलवुड समय पर पूरी तरह फिट नहीं हो पाए। जिसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया।

जोश हेजलवुड को एशेज सीरीज शुरू होने से पहले शेफील्ड शील्ड के आखिरी मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसी वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल सके। रिकवरी के दौरान उनकी एकिलीज में भी समस्या हो गई, जिससे उनकी वापसी और मुश्किल हो गई।

हेजलवुड 12 नवंबर के बाद नहीं खेला कोई मुकाबला

हेजलवुड ने 12 नवंबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। इसके बावजूद उन्हें विश्व कप टीम में शामिल किया गया था, हालांकि टीम के श्रीलंका पहुंचने पर वह सिडनी में ही थे। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ 11 फरवरी को होने वाले पहले मैच से सिर्फ पांच दिन पहले चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया कि वह अभी पूरी तरह फिट होने से दूर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सेलेक्टर ने क्या कहा?

नेशनल सेलेक्टर टोनी डोडमाइड ने कहा, "हमें उम्मीद थी कि जोश सुपर-8 स्टेज तक मैच फिटनेस हासिल कर लेंगे, लेकिन ताज़ा संकेत बताते हैं कि उन्हें अभी कुछ समय लगेगा। उनके प्रोग्राम को तेज करने की कोशिश में बहुत ज्यादा जोखिम होगा।" ऑस्ट्रेलिया फिलहाल हेजलवुड की जगह किसी नए खिलाड़ी का नाम घोषित नहीं करेगा। चयनकर्ताओं का कहना है कि शुरुआती मैचों के लिए टीम संतुलित है और आगे टूर्नामेंट की जरूरत और परिस्थितियों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा। करीब चार साल तक टी20 क्रिकेट न खेलने के बावजूद हेजलवुड का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 2021 में यूएई में हुए टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 रन देकर 3 विकेट लिए थे। उन्होंने 20.44 की औसत और 7.57 की इकॉनमी रेट से 133 विकेट लिए हैं।

पैट कमिंस के बाद हेजलवुड भी हुए बाहर

35 साल के हेजलवुड पहले से चोटिल तेज गेंदबाज पैट कमिंस के साथ चोटिल खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। फिलहाल ज़ेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शुइस ही पूरी तरह फिट तेज गेंदबाज हैं। ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जुड़े सीन एबॉट को आगे चलकर हेजलवुड की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

ये खिलाड़ी भी चोट के समस्या से जुझ रहे हैं

अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो नाथन एलिस और टिम डेविड ग्रुप चरण के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। ये भी हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं एडम ज़म्पा भी अगले हफ्ते कोलंबो में होने वाले पहले मैच के लिए फिट रहेंगे। नीदरलैंड्स के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का अभ्यास मैच रद्द हो गया था, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले से पहले टीम के पास छह दिन की तैयारी का समय है।

हर स्थिति से निपटने को तैयार है ऑस्ट्रेलिया

टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने भरोसा जताया कि ऑस्ट्रेलिया की टीम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन जैसे ऑलराउंडरों की मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलती है। साथ ही स्पिन विभाग में मैथ्यू कुहनेमन और एडम ज़म्पा जैसे खिलाड़ी भी टीम को संतुलन देते हैं। मार्श के मुताबिक अब टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार