झारखंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड का बड़ा कारनामा, 2025 में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

Syed Mushraq Ali Trophy 2025: सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट 2025 में झारखंड की टीम ने लीग राउंड के 7 मुकाबले जीतकर इतिहास रच दिया। 7 मुकाबले में जीत के साथ सुपर लीग के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

उज्जवल सिन्हा

Jharkhand in Syed Mushraq Ali Trophy 2025: सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में झारखंड की टीम ने इतिहास रच दिया। झारखंड ने इस सीजन में अपने सभी मुकाबले में जीत हासिल की है। इस सीजन ऐसा करने वाली पहली टीम बन गए हैं। झारखंड ने राजस्थान को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। झारखंड की टीम सभी मुकाबले जीतकर सुपर लीग के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

झारखंड ने दिल्ली के खिलाफ 7 विकेट से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद उसने कर्नाटक को 2 विकेट से मात दी। त्रिपुरा को 8 विकेट से शिकस्त देने के बाद इस टीम ने सौराष्ट्र को 84 रन से हराया। झारखंड ने उत्तराखंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए लगातार पांचवां मैच जीता। इसके बाद तमिलनाडु को 28 रन, जबकि राजस्थान को 36 से मात दी। यह टीम अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में झारखंड ने राजस्थान के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 215 रन बनाए। इस टीम को उत्कर्ष सिंह (8) के रूप में महज 10 रन पर पहला झटका लगा। यहां से विराट सिंह ने कप्तान कुमार कुशाग्र के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 गेंदों में 123 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला।

कुशाग्र, विराट और रॉबिन मिंज की अर्धशतकीय पारी

कुशाग्र 37 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रॉबिन मिंज ने 58 रन की पारी खेली। विराट 36 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 69 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी टीम के लिए मानव सुथर, साहिल, अशोक शर्मा, अजय सिंह और दीपक हूडा ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में राजस्थान की टीम 19.2 ओवरों में 179 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए करण लांबा ने 37 गेंदों में सर्वाधिक 52 रन बनाए, जबकि महिपाल लोमरोर और मुकुल चौधरी ने 25-25 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम के लिए सुशांत मिश्रा और अनुकूल रॉय ने 3-3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, राजनदीप सिंह ने 2 विकेट निकाले। विकास सिंह और अमित कुमार को 1-1 सफलता हाथ लगी।

सुपर लीग का मुकाबला 12 से

सुपर लीग में झारखंड का मुकाबला पंजाब, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश से होगा। सुपर लीग में 12 दिसंबर को पंजाब के साथ, 14 को मध्य प्रदेश के साथ और 16 को आंध्र प्रदेश के साथ मुकाबला होगा। अगर झारखंड की टीम तीनों मैच जीत जाती है तो फाइनल में पहुंच जाएगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें